Ganesh Puja 2025: मुंबई गणेश उत्सव में नया कीर्तिमान, 474 करोड़ की बीमा पॉलिसी कर बनाई नई मिसाल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Aug 2025 3:03 PM
Ganesh Puja 2025 Mumbai’s richest Ganesh Mandal (AI Generared Image)
Ganesh Puja 2025: मुंबई में गणेश उत्सव का जश्न इस बार और भी खास बन गया है. किंग्स सर्कल स्थित जीएसबी सेवा मंडल ने अपने गणपति पंडाल के लिए रिकॉर्ड 474 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी कराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. यह पंडाल अब शहर का सबसे अमीर गणेश मंडल बन गया है.
Ganesh Puja 2025: मुंबई के किंग्स सर्कल स्थित जीएसबी सेवा मंडल ने आगामी गणेशोत्सव 2024 के लिए अब तक की सबसे बड़ी बीमा पॉलिसी कराई है, जिसकी कुल राशि 400 करोड़ रुपये के आस पास है.
बीमा कवरेज और सुरक्षा
नई बीमा पॉलिसी, जो न्यू इंडिया एश्योरेंस के माध्यम से कराई गई है, कई प्रकार की सुरक्षा प्रदान करती है. इसमें सोने-चांदी के सामान का कवरेज, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, आग संबंधित घटनाओं का कवरेज और सार्वजनिक जिम्मेदारी बीमा शामिल हैं. इस कदम से न केवल गणेशोत्सव के दौरान होने वाले अनपेक्षित नुकसान से सुरक्षा मिलेगी, बल्कि मंडल के धार्मिक आयोजन और भव्य उत्सव को भी मजबूती मिलेगी. यह बीमा पॉलिसी मुंबई के गणेश उत्सव मंडलों में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन चुकी है.
ये भी पढें: Ganesh Chaturthi 2025: इस दिन मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, यहां से जानें गणपति स्थापना के नियम
जीएसबी सेवा मंडल का महत्व
मुंबई के किंग्स सर्कल में हर साल भव्य गणपति पंडाल लगाया जाता है, जिसका आयोजन गौड़ सारस्वत ब्राह्मण (जीएसबी) सेवा मंडल करता है. इकॉनोमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, यह मंडल मुंबई का सबसे अमीर गणेश मंडल माना जाता है. इस बार अपने 5 दिवसीय उत्सव (7 से 11 सितंबर) के लिए मंडल ने रिकॉर्ड-तोड़ बीमा कवरेज ₹474.4 करोड़ का कर लिया है. हालांकि, इसके लिए कितना प्रीमियम दिया गया, इसका खुलासा नहीं हुआ है.
बीमा में शामिल जोखिम
उत्सव बीमा में आमतौर पर भगवान गणेश की मूर्ति, सोने-चांदी के आभूषण, भक्तों की सुरक्षा और अन्य संबंधित जोखिम शामिल होते हैं. जीएसबी सेवा मंडल के मामले में बीमा प्रीमियम की गणना सोने के आभूषणों को बैंक लॉकर से पंडाल में लाने, उत्सव के दौरान सुरक्षित रखने और फिर वापस बैंक में जमा करने तक की पूरी अवधि को ध्यान में रखकर की जाती है.
धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा का महत्व
इस तरह का व्यापक बीमा न केवल धार्मिक आयोजन की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि उत्सव में शामिल सभी सामग्री और भक्तों की सुरक्षा के लिए भी भरोसेमंद व्यवस्था प्रदान करता है. जीएसबी सेवा मंडल का यह प्रयास धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन के लिए एक मिसाल बन गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










