चांद दिखा, रहमतों का महीना शुरू
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Feb 2026 12:27 PM
चांद दिखा, रमजान शुरू
Ramadan 2026: चांद दिखाई देने के साथ रहमतों का महीना शुरू हो गया. मस्जिदों में इबादत की तैयारी, रोज़ा और तरावीह का सिलसिला आरंभ. जानें चांद रात और रमजान से जुड़ी अहम बातें.
- आज से पहला रोजा, शहर की। मस्जिदों में गूंजेगी तरावीह
- इबादत और तैयारियों के साथ घर-घर में रमजान की रौनक
Ramadan 2026: माहे रमजानुल मुबारक का चांद बुधवार को नजर आ गया. चांद नजर आते ही लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी. वहीं, कई मस्जिदों से चांद नजर आने की घोषणा की गयी. दारुल कजा इमारत-ए-शरिया के काजी-ए-शरीअत मुफ्ती अनवर कासमी ने घोषणा की कि 29 शाबानुल मुअज्जम को रांची सहित विभिन्न स्थानों पर रमजानुल मुबारक का चांद नजर आ गया है. इसलिए गुरुवार को रमजानुल मुबारक की पहली तारीख होगी. उन्होंने बताया कि यही फैसला मरकजी दारुल कजा, इमारत-ए-शरियत बिहार और ओडिशा का भी है. उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अल्लाह हम सबको अधिक से अधिक इबादत करने की तौफीक अता फरमाये. एदारे शरिया के नाजिम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने भी कहा कि रांची सहित अन्य स्थानों पर रमजानुल मुबारक का चांद नजर आ गया है. 19 फरवरी, गुरुवार से रोजा शुरू हो जायेगा. उन्होंने लोगों को बधाई दी.
शहर की विभिन्न मस्जिदों में तय समय पर तरावीह शुरू: मधुवन मार्केट मेन रोड, मदरसा गौसिया फिरदौस नगर मणिटोला, आई विजन लालपुर, अंजुमन इस्लामिया, राय कंपाउंड कर्बला चौक और अंजुमन इस्लामिया हॉल में रात 8:30 बजे से तरावीह शुरू हुई. मसजिद-ए-नूर, पुरानी रांची में 21 दिनी तरावीह पढ़ी जायेगी. पुरानी रांची मस्जिद में 27 दिन तरावीह पढ़ी जायेगी, जहां मौलाना तैय्यब ने नमाज पढ़ाई. कडरू स्थित मदरसा हुसैनिया में रात 8:30 बजे, जामियानगर कडरू में रात 8:15 बजे, कडरू स्थित जामा मस्जिद में रात 8:15 बजे, एकरा मस्जिद मेन रोड में रात 8:30 बजे, अपर बाजार स्थित जामा मस्जिद में रात 8 बजे, हिंदपीढ़ी स्थित मदीना मस्जिद में रात 9:15 बजे, डोरंडा स्थित मजार मस्जिद में रात 8:30 बजे व डोरंडा जैप वन स्थित जामा मस्जिद में रात 8:15 बजे तरावीह अदा की गयी.
चार जुमे और 20 मार्च को ईद का चांद
इस बार माहे रमजान में चार जुमा पड़ेंगे. पहला जुम्मा 20 को अदा किया जायेगा. 27 को दूसरा, छह मार्च को तीसरा और 13 मार्च को चौथा जुम्मा अदा किया जायेगा. इसी दिन अलविदा जुम्मा होगा. वहीं, 20 मार्च को ईद-उल-फितर का चांद देखा जायेगा. यदि चांद नजर आ गया तो 21 को ईद की नमाज अदा की जायेगी.
माहे रमजान को लेकर बाजारों में रोनक बढ़ गयी है. लोगों ने सेवई, खजूर सहित अन्य सामग्री की खरीदारी की. राशन की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही. घरों में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की सूखी मिठाइयां और नमकीन पहले से तैयार कर रखी है ताकि रमजान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो. पुरानी रांची की 36 वर्षीय शाहीन आरा ने बताया कि वह लंबे समय से रोजा रखती आ रही हैं. इस दौरान परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने पहले से ही मिठाई और सूखा हलवा आदि तैयार कर रखा है ताकि अधिक से अधिक समय इबादत में लगाया जा सके.
ये भी पढ़ें: रमजान का पाक महीना रहमतों … यहां से भेजें रमदान की मुबारकबाद
सेवई के नाम और कीमत
- नैनो सेवई: 90 से 100 रुपये
- पंजाबी सेवई: 110 से 120 रुपये
- कलकतिया लच्छा : 180 से 200 रुपये
- लच्छा स्पेशल : 160 से 180 रुपये
- ताजमहल डिब्बाबंद सेवई: ₹160 से 180
- सेवई राची में ही निर्मित है (दर प्रति किलो)
- बेकरी बिस्कुट (डिब्बाबंद): ₹180 से 200.
यह विभिन्न किस्मों और छोटे, मीडियम व बड़े आकार में उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










