रक्षाबंधन पर क्या है राखी बांधने का सही समय, जानें भद्रा काल और चंद्र ग्रहण से जुड़े सभी जवाब
रक्षा बंधन 2026 का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन 2026 में 27 या 28 अगस्त को लेकर कंफ्यूजन दूर करें. जानें पूर्णिमा तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा काल, अभिजीत मुहूर्त और 28 अगस्त के चंद्र ग्रहण से जुड़ी जानकारी.
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है. साल 2026 में रक्षाबंधन की तारीख को लेकर 27 और 28 अगस्त के बीच असमंजस बना हुआ है, क्योंकि पूर्णिमा तिथि दोनों तारीखों में पड़ रही है. पंचांग के अनुसार इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा.
कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन?
ज्योतिषाचार्य डॉ. रतन कुमार मिश्र के अनुसार, श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 28 अगस्त 2026 को सुबह 9:27 बजे तक रहेगी. चूंकि पूर्णिमा की उदया तिथि 28 अगस्त को पड़ रही है, इसलिए इसी दिन रक्षाबंधन मनाना शुभ माना जाएगा.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन के दिन झारखंड-बिहार में क्या है राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त? ज्योतिषाचार्य से जानें
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का सबसे शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है. इस दौरान भाई की कलाई पर राखी बांधना शुभ रहेगा.
अगर किसी कारणवश यह समय निकल जाए तो अभिजीत मुहूर्त में भी राखी बांधी जा सकती है. 28 अगस्त को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक रहेगा.
27 अगस्त को रहेगा भद्रा का साया
पंचांग के अनुसार 27 अगस्त को भद्रा का प्रभाव सुबह 9:08 बजे से रात 9:32 बजे तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं में भद्रा काल के दौरान राखी बांधने से बचने की सलाह दी जाती है. खास बात यह है कि 28 अगस्त को भद्रा नहीं रहेगी, इसलिए इस दिन राखी बांधने में भद्रा संबंधी बाधा नहीं होगी.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, बहनों के लिए बड़ी राहत या दिक्कत, जानें क्या होता है सूतक काल
रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का क्या संबंध?
28 अगस्त 2026 को वैश्विक स्तर पर आंशिक चंद्र ग्रहण भी होगा. यह ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों से दिखाई नहीं देगा. इसलिए जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण से जुड़े सूतक नियम लागू नहीं माने जाते. हालांकि स्थानीय पंचांग और परंपरा को प्राथमिकता देना उचित रहेगा.
रक्षाबंधन 2026 के लिए 28 अगस्त को राखी बांधना शुभ माना जा रहा है. भाई-बहन इस दिन शुभ मुहूर्त में राखी बांधकर एक-दूसरे की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए