Ganesh Chaturthi 2024: आज शुभ योग में गणेश चतुर्थी का पूजन होगा, जाने क्या है पूजन का शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Sep 2024 9:43 AM
गणेश चतुर्थी पर जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त
Ganesh Chaturthi 2024: आज 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. आइए जानें किस मुहूर्त में करें गणपति बप्पा की पूजा.
Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले किया जाता है इनके पूजन से सभी विपती दूर होता है. इन्हे अलग अलग नाम से भी पूजा किया जाता है. भगवान गणेश कष्ट को हरनेवाला, जिनका पेट उदर के सामान हो, कार्य में विघ्न को हरने वाला,माता के आज्ञाकारी भगवान गणेश का पूजन यानी गणेश चतुर्थी का त्योहार पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष चतुर्थी को यह त्योहार मनाया जाता है इन्हे गणेश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है.
भाद्रपद माह की चतुर्थी का विशेष महत्व
वर्ष में 12 चतुर्थी मनाया जाता है लेकिन भाद्रपद माह की चतुर्थी का विशेष महत्व है. इसे वैनायकी गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है.
गणेश जी की पूजन से होते हैं क्या फायदे ?
संतान प्राप्ति में विलंब हो रहा हो या पुत्र जन्म के बाद उनके स्वास्थ्य ठीक नहीं रहे,परिवार में विवाद बन रहा है.शत्रु से परेशान है.कार्य में बाधा उत्पन हो रहा है. इस अवस्था में गणेश जी का पूजन करने से सभी कष्ट दूर होते है. जन्मकुंडली में बुध कमजोर है या नीच भाव में है गणेश पूजन से सब ठीक हो जाता है.गणेश जी का जन्म मध्याह्न काल में हुआ है इसलिए गणेश जी का पूजा दोपहर में करने से सुख सम्पत्ति का लाभ होता है.
कब है गणेश चतुर्थी ?
07 सितम्बर 2024 दिन शनिवार को मनाया जायेगा.
गणेश पूजन का मुहूर्त क्या है ?
चतुर्थी तिथि का आरम्भ 06 सितम्बर 2024 दोपहर 12:08 मिनट से आरम्भ होगा.
चतुर्थी तिथि का समाप्त 07 सितम्बर 2024 दोपहर 02 बजकर 05 मिनट पर होगा.
सुबह 10:32 से दोपहर 01:02 मिनट तक भगवन गणेश का स्थापना करे.
सर्वार्थ सिद्धि योग
07 सितंबर 2024 आरंभ 12: 34 दोपहर से 05:33 सुबह (08 सितंबर 2024 तक )
रवियोग
07 सितंबर 2024 आरंभ सुबह 05: 32 से 12:34 मिनट दोपहर तक
गणेश चतुर्थी की पूजा कैसे करें ?
पूजनकर्ता नित्य क्रिया से निर्वित होकर भगवान को आसन पर बैठाए.पंचामृत से स्नान कराए, वस्त्र चढ़ाए,उनको हार फुल चढ़ाए.वस्त्र चढ़ाए,चन्दन, कुमकुम, हल्दी लगाए,दूर्वा गणेश जी का प्रिय है. इसलिए दुर्वा चढ़ाना अनिवार्य है.प्रसाद में मोदक का भोग लगाए .
गणेश चतुर्थी को लेकर क्या है मान्यता ?
यह त्योहार भारत के सभी राज्यों में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है.लेकिन विशेषकर दक्षिण के राज्यों में विशेष तौर पर मनाया जाता है. गणेश उत्सव 11 दिन तक चलता है.उसके बाद विसर्जन किया जाता है. इस दिन चंद्रमा का दर्शन नहीं करे चन्द्रदोष लगता है आपके ऊपर झूठा आरोप लगता है.समाज में कलंकित होना पड़ता है. इसलिए जब चंद्रमा का दर्शन हो तब भगवान गणेश का पूजन करे दोष दूर होता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










