आने वाली है हनुमान जयंती, संकटमोचन हनुमान की कृपा से दूर होंगी ये परेशानियां

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Mar 2026 8:10 PM

विज्ञापन

हनुमान जयंती पर करें ये उपाय

Hanuman Jayanti 2026 Upay: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कलावे की बत्ती से दीपक जलाने का उपाय बेहद प्रभावी माना जाता है. इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

विज्ञापन

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती आने वाली है. राम और हनुमान भक्त इस पर्व का इंतजार कर रहे हैं. बजरंगबली अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करने वाले देवता माने जाते हैं. आज के समय में हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है और जीवन में सुख-शांति की कामना करता है. ऐसे में हनुमान जी की पूजा और सरल उपायों से कई बाधाओं को दूर किया जा सकता है. अगर आप सच्चे मन से बजरंगबली का ध्यान करते हैं, तो आपकी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण हो सकती हैं.

हनुमान जयंती 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7:08 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7:41 बजे तक रहेगी. चूंकि धार्मिक मान्यता में उदया तिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए इस वर्ष हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी.

कलावे की बत्ती से दीपक जलाने का महत्व

यदि आप किसी विशेष इच्छा को जल्दी पूरा करना चाहते हैं, तो मंगलवार, शनिवार या हनुमान जयंती के दिन कलावे की बत्ती से दीपक जलाना बेहद प्रभावी माना गया है. यह उपाय हनुमान जी को प्रसन्न करने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक होता है.

दीपक जलाने की विधि

सबसे पहले एक साफ कलावा (लाल पूजावाला धागा) लें और उससे छोटी बत्ती तैयार करें. इसके बाद दीपक में सरसों या चमेली का तेल भरें, क्योंकि ये दोनों हनुमान जी को अत्यंत प्रिय हैं. दीपक को हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र के सामने पूर्व दिशा की ओर रखकर जलाएं. दीपक जलाते समय “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें और अपनी मनोकामना मन ही मन व्यक्त करें.

ये भी पढ़ें: कब मनाया जाएगा हनुमान जयंती? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इस उपाय के लाभ

इस उपाय को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं. घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण सकारात्मक बनता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों, नौकरी, विवाह और परीक्षा में सफलता मिलने के योग बनते हैं. साथ ही आत्मविश्वास और साहस में भी वृद्धि होती है. नियमित रूप से इस उपाय को करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का अनुभव होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola