Diwali 2025 Shubh Sanyog: आज सोमवार को मनाई जा रही है दीपावली, भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Oct 2025 8:57 AM
दिवाली 2025 पर करें शिवजी की पूजा, बन रहा है ये शुभ संयोग
Diwali 2025 Shubh Sanyog: इस साल दीपावली सोमवार के दिन पड़ रही है, जो इसे और भी खास बनाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है. इस पावन अवसर पर शिवलिंग पर अभिषेक और अर्पित चीजों के माध्यम से आप भगवान शिव को प्रसन्न कर घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं.
Diwali 2025 Shubh Sanyog: इस साल अधिकांश क्षेत्रों में 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली मनाई जा रही है, जबकि कुछ स्थानों पर लोग इसे 21 अक्टूबर को मनाएंगे. इस बार दीपावली खास इसलिए है क्योंकि 20 अक्टूबर को सोमवार पड़ रहा है. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन दीपावली मनाना विशेष महत्व रखता है.
सोमवार का महत्व
दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. इस वर्ष अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर की दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर की शाम 5:54 बजे तक रहेगी. अधिकांश लोग 20 तारीख को दीपावली मना रहे हैं, लेकिन कुछ लोग 21 अक्टूबर को पर्व मनाएंगे. सोमवार का दिन शिवजी को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन की पूजा शिव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है.
ये भी देखें: दीवाली पर यहां से देखें आज का पंचांग, जानें निशिता काल मुहूर्त
भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय
- इस दीपावली सोमवार के दिन, यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं.
- गंगाजल से अभिषेक: यदि आप मानसिक तनाव या चिंता से परेशान हैं, तो शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें. ऐसा करने से मन शांत होता है और सांसारिक दुख कम होते हैं.
- दूध से जलाभिषेक: यदि कोई काम रुका हुआ है या बिगड़ा हुआ है, तो शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें. यह आपके कार्यों में सफलता लाता है.
- सफेद पुष्प अर्पित करें: घर और परिवार में खुशहाली बनाए रखने के लिए शिवलिंग पर सफेद फूल अर्पित करें. इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं.
- कच्चे चावल का भोग: आर्थिक तंगी या आय में वृद्धि के लिए शिवलिंग पर कच्चे चावल अर्पित करें.
- गेहूं का भोग: संतान सुख की कामना रखने वाले इस अवसर पर शिवलिंग पर गेहूं चढ़ा सकते हैं.
इस वर्ष दीपावली का दिन और भी विशेष इसलिए है क्योंकि यह सोमवार के साथ पड़ रहा है. भगवान शिव को प्रसन्न करने से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आती है. इसलिए दीपावली के शुभ अवसर पर इन सरल उपायों को अपनाकर अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है.
ये भी देखें: आज मनाई जा रही है दिवाली, यहां देखें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और पूजा सामग्री लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










