Diwali 2025 Upay: लक्ष्मी पूजन में राशि अनुसार करें ये खास उपाय, घर में आएगी धन-समृद्धि और बरसेगी मां की कृपा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Oct 2025 11:15 AM
दिवाली पर राशि के अनुसार करें ये उपाय
Diwali 2025 Upay: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की आराधना का सबसे शुभ समय मानी जाती है. इस दिन राशि अनुसार विशेष उपाय करने से धन, सौभाग्य और समृद्धि के द्वार खुलते हैं. जानिए कौन-से उपाय आपके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा और आर्थिक उन्नति लेकर आ सकते हैं.
Diwali 2025 Upay: दिवाली का त्योहार केवल रोशनी और खुशियों का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने का भी सबसे शुभ अवसर माना जाता है. इस दिन घरों में दीपक जलते हैं, रंगोली सजती है और लोग भगवान विष्णु, गणेश जी और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करते हैं. यह समय नए आरंभ, समृद्धि और सुख-शांति का संदेश लेकर आता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर दिवाली की रात सही उपाय और मनोभाव से पूजा की जाए, तो घर में हमेशा धन और समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं राशि अनुसार कौन से उपाय इस दिवाली आपको विशेष लाभ देंगे. दिवाली 2025 के राशि के अनुसार उपाय
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले लोग दिवाली पर लाल या सुनहरे रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करें. इस दिन लाल फूल और गुलाब की माला से मां लक्ष्मी की आराधना करना लाभकारी रहेगा. “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे धन की वृद्धि के अवसर बनते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए. मां लक्ष्मी को दूध से बनी मिठाई अर्पित करें और तिजोरी में चांदी के सिक्कों पर हल्दी का तिलक लगाएं. इससे वित्तीय स्थिरता बनी रहती है और घर में सुख-शांति का माहौल होता है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोग दिवाली पर हरे रंग के दीपक जलाएं और तुलसी के पौधे के सामने “ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नमः” मंत्र का जाप करें. यह उपाय न केवल धनवृद्धि में सहायक है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले दिवाली पर चांदी या चंद्रमा के रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करें. दूध से मां लक्ष्मी का अभिषेक करें और शंख का संकीर्तन जरूर करें. इससे घर से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को सोने या केसरिया रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए. मां लक्ष्मी को गुड़ और कुमकुम अर्पित करें और “ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं नमः” मंत्र का जाप करें. यह उपाय व्यापार और नौकरी में तरक्की लाने में सहायक होता है.
ये भी देखें: इस दिन से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें कब है नहाय-खाय, खरना और सूर्य अर्घ्य का शुभ समय
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लोग हरे या हल्के पीले रंग के वस्त्र पहनें. पूजा के समय मां लक्ष्मी को हरे मूंग की दाल अर्पित करें और घर की उत्तर दिशा में दीपक जलाएं. इससे धन का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले दिवाली पर गुलाबी या सफेद कपड़े पहनकर पूजा करें. मां लक्ष्मी को गुलाब की माला अर्पित करें और 11 कौड़ियां पूजा में रखें. बाद में उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन की वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले लाल या मैरून रंग के कपड़े पहनें. घर के मुख्य द्वार पर चारों दिशाओं में दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें. इससे धन लाभ के साथ किस्मत के नए दरवाजे खुलते हैं.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोग पीले रंग के वस्त्र पहनें. मां लक्ष्मी को हल्दी, केसर और गुड़ का भोग अर्पित करें. पूजा के समय “ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं धनदाय नमः” मंत्र का जाप करें. यह उपाय धन आगमन और जीवन में स्थिरता लाने में कारगर साबित होता है.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले नीले या काले रंग के कपड़े पहनकर दीपक जलाएं. सरसों के तेल का दीपक विशेष रूप से शुभ होता है और दिवाली पर गरीबों को दान देने से मां लक्ष्मी की कृपा स्थायी रूप से बनी रहती है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातक नीले या ग्रे रंग के वस्त्र पहनें. पूजा के समय काले तिल और तेल का दीपक जलाएं. इससे रुके हुए पैसे वापस आते हैं और अचानक लाभ की संभावना बढ़ती है.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले पीले या सुनहरे रंग के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करें. उन्हें चने की दाल और केले का भोग अर्पित करें और प्रसाद परिवार में बांटें. इससे घर में सुख-शांति और धन दोनों का वास होता है.
दिवाली केवल दीपक जलाने का त्योहार नहीं है. यह अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, नकारात्मकता को दूर करने और जीवन में समृद्धि लाने का अवसर है. अगर इस दिवाली आप अपनी राशि अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा विधिपूर्वक और सच्चे मन से करते हैं, तो निश्चित रूप से आपके जीवन में धन, खुशहाली और सौभाग्य का प्रवेश होगा.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










