Dhanteras 2025 Shopping: धनतेरस पर क्या स्टील के बर्तन खरीदना माना जाता है अशुभ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Oct 2025 11:23 AM

विज्ञापन

क्या धनतेरस में नहीं खरीद सकते स्टील के बरतन

Dhanteras 2025 Shopping: धनतेरस पर खरीदारी करते समय ज्योतिष के अनुसार स्टील के बर्तन खरीदना शुभ नहीं माना जाता. यह दिन मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि से जुड़ा होता है, और स्टील में लोहा शामिल होने के कारण शनि की धीमी ऊर्जा सक्रिय हो सकती है, जिससे धन और समृद्धि पर असर पड़ता है.

विज्ञापन

Dhanteras 2025 Shopping: दीपावली की शुरुआत करने वाला सबसे पहला त्योहार धनतेरस है. यह दिन हर साल न सिर्फ खरीदारी के लिए बल्कि घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए भी खास माना जाता है. मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय इसी दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था. इसलिए धनतेरस पर उनकी पूजा करने से घर में धन, सौभाग्य और समृद्धि आती है.

धनतेरस की तिथि और शुभ मुहूर्त

इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी. यानी इस दिन का शुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे से 19 अक्टूबर दोपहर 1 बजे तक है. इस समय में पूजा और खरीदारी करने को सबसे शुभ माना जाता है.

धनतेरस पर स्टील के बर्तन क्यों नहीं खरीदने चाहिए

धनतेरस पर ज्योतिष के अनुसार स्टील के बर्तन खरीदना शुभ नहीं होता. इस दिन भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. धनतेरस शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है, जो सोना, चांदी, तांबा और पीतल जैसी शुभ धातुओं का प्रतिनिधि है. स्टील एक मिश्र धातु है, जिसमें लोहा और कार्बन मिलते हैं. लोहा शनि ग्रह से जुड़ा होता है, जो अनुशासन और देरी का प्रतीक है. इसलिए स्टील खरीदने से शनि की धीमी ऊर्जा सक्रिय होती है और लक्ष्मी जी से जुड़ी शुभता कम हो जाती है.

ये भी देखें: कितने बजे करें लक्ष्मी पूजा? जानिए दिल्ली, जयपुर, मुंबई समेत भारत के मुख्य शहरों में पूजा का समय

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए

धनतेरस पर चमकदार और शुभ धातुओं की चीज़ें खरीदना सबसे अच्छा माना गया है. स्टील या लोहे की चीजें खरीदने से बचें. सही चीज़ों की खरीदारी और शुभ मुहूर्त में पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और साल भर सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है.

ये भी पढ़ेDhanteras Puja Vidhi

ये भी पढ़ेGanesh Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े Laxmi Ji Ki Aarti

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola