Christmas 2025: युग बदले, संदेश वही, ये है कृष्ण और जीसस की दिव्य सोच

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Dec 2025 8:21 AM

विज्ञापन

अंधकार में प्रकाश बने कृष्ण और जीसस का संदेश

Christmas 2025: आज 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला क्रिसमस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश है. परमहंस योगानंद के अनुसार, प्रभु यीशु और भगवान कृष्ण की शिक्षाएं एक ही दिव्य सत्य को प्रकट करती हैं. जानिए इस आध्यात्मिक एकता का गहरा अर्थ.

विज्ञापन

सच्चिदानंद वर्मा, स्वतंत्र पत्रकार

Christmas 2025: हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है. यह दिन प्रभु यीशु मसीह (Jesus Christ) के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. मान्यताओं के अनुसार, प्रभु यीशु का जन्म बेथलहम में मरियम और जोसेफ के घर हुआ था. उनका जीवन प्रेम, करुणा, क्षमा और मानवता के कल्याण के संदेश से भरा रहा है.

परमहंस योगानंद और यीशु मसीह का दिव्य संबंध

भारत के महान संतों में से एक परमहंस योगानंद ने स्वयं स्वीकार किया कि उन्हें प्रभु यीशु मसीह के साक्षात दर्शन हुए थे. योगानंद के कई उच्च कोटि के शिष्यों, विशेष रूप से ज्ञानमाता, को भी यीशु मसीह के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. योगानंद मानते थे कि यीशु केवल ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि आज भी जीवंत आध्यात्मिक चेतना हैं.

भगवान कृष्ण और यीशु मसीह: अद्भुत समानताएं

परमहंस योगानंद के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु यीशु मसीह के जीवन में अनेक गहरी समानताएं हैं. दोनों का जन्म चमत्कारी परिस्थितियों में हुआ—कृष्ण का जन्म देवकी-वसुदेव से और यीशु का जन्म कुंवारी मरियम से. दोनों के जन्म से पहले ही उनके प्राण लेने के प्रयास किए गए.

दोनों के जन्म को लेकर भविष्यवाणियां की गई थीं. जहां यीशु ने शैतान पर विजय पाई, वहीं कृष्ण ने कालिया नाग जैसे राक्षसी अहंकार को परास्त किया. दोनों को ही ईश्वर का अवतार माना गया, जो धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश के लिए पृथ्वी पर आए.

मृत्यु और पुनरुत्थान की रहस्यमयी घटनाएं

कृष्ण और यीशु की मृत्यु भी साधारण नहीं थी. भगवान कृष्ण को बहेलिए के तीर से देह त्याग करनी पड़ी, जबकि यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया. दोनों ही मामलों में मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता. कृष्ण का शरीर अदृश्य हो गया और यीशु की कब्र तीन दिन बाद खाली पाई गई.

गीता और बाइबल: एक ही सत्य की अभिव्यक्ति

परमहंस योगानंद मानते थे कि भगवद्गीता में भगवान कृष्ण की शिक्षाएं और बाइबल के न्यू टेस्टामेंट में यीशु मसीह के उपदेश मूल रूप से एक ही सत्य को प्रकट करते हैं. उन्होंने कहा कि यीशु के धर्मोपदेश वैदिक शिक्षाओं के समतुल्य हैं, जो उनके जन्म से हजारों वर्ष पहले भारत में विद्यमान थीं.

योगानंद का मिशन भगवान कृष्ण द्वारा सिखाए गए योग और यीशु द्वारा सिखाए गए ईसाई धर्म के बीच गहरे सामंजस्य को उजागर करना था. उनके अनुसार, सभी सच्चे धर्म एक ही दिव्य सत्य के वैज्ञानिक आधार पर टिके हैं.

‘ओम’ और ‘आमेन’: एक ही दिव्य स्पंदन

योगानंद के अनुसार, भारत में कृष्ण ने जिस ‘ओम’ ध्वनि का वर्णन किया, वही दिव्य स्पंदन यीशु ने ‘आमेन’ या पवित्र आत्मा के रूप में बताया. यह ईश्वर से संवाद का माध्यम है, जो साधना और ध्यान से अनुभव किया जा सकता है.

आम जन और शिष्यों के लिए अलग-अलग शिक्षाएं

यीशु मसीह ने आम जनता को विश्वास, प्रेम और क्षमा का सरल मार्ग दिखाया. वे दृष्टांतों के माध्यम से शाश्वत नैतिक मूल्यों की शिक्षा देते थे. वहीं अपने निकट शिष्यों को उन्होंने गहन आध्यात्मिक सत्य सिखाए, जो प्राचीन योग दर्शन से मेल खाते हैं.

योगानंद आश्रम में क्रिसमस का आध्यात्मिक स्वरूप

परमहंस योगानंद के आश्रमों में क्रिसमस केवल उत्सव या उपहारों तक सीमित नहीं होता. यहां 24 घंटे का ध्यान सत्र आयोजित किया जाता है. योगानंद के अनुसार, ध्यान के माध्यम से यीशु से संपर्क स्थापित करना ही क्रिसमस का वास्तविक और आध्यात्मिक स्वरूप है.

आज भी जीवित हैं प्रभु यीशु

योगानंद की पुस्तक मानव की निरंतर खोज के अनुसार, यीशु मसीह आज भी संसार के कल्याण के लिए सक्रिय हैं. वे गहन प्रार्थना और ध्यान करने वालों को दिव्य स्वतंत्रता और ईश्वर के अनंत राज्य का मार्ग दिखाते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola