Chandra Grahan 2025: कुछ ही घंटों में लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्रग्रहण, कब से शुरू होगा सूतक काल, भारत के किन शहरों में आएगा नजर, जानें हर डिटेल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Sep 2025 7:36 AM

विज्ञापन

चंद्र ग्रहण 2025

Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण 7 सितंबर को लगने जा रहा है. यह खगोलीय घटना भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में नजर आएगी. जानें कब शुरू होगा सूतक काल, ग्रहण की अवधि, भारत के किन-किन शहरों में दिखेगा और इससे जुड़ी अहम जानकारी.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2025 Updates: आज भाद्रपद पूर्णिमा पर साल का अंतिम खग्रास चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट 2 सेकंड रहेगी. यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में घटित होगा और उस समय पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. साथ ही ग्रहण के दौरान धृति योग का भी संयोग बनेगा. चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य होगा, जो ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले प्रभावी हो जाएगा. अब जानते हैं कि आज चंद्र ग्रहण कब शुरू होगा, इसका अंत कब होगा और सूतक काल की सटीक अवधि क्या है.

7 सितंबर का चंद्र ग्रहण 2025

7 सितंबर को भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह साल 2025 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण होगा. ग्रहण का समय रात 09:58 बजे से 01:26 बजे तक रहेगा. यानी इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट होगी. चूंकि यह भारत से दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल दोपहर 12:57 बजे से ही प्रभावी हो जाएगा.

चंद्र ग्रहण के दिन क्या न करें

  • पीपल, तुलसी और बरगद जैसे पवित्र वृक्षों को न छुएं.
  • देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श न करें.
  • गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें और नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करें.
  • बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है.
  • ग्रहण के दौरान भारी शारीरिक परिश्रम से बचें.
  • इस समय यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता.

क्या भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण?

जी हां, यह साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण भारत में आसानी से दिखाई देगा. हालांकि इसकी दृश्यता मौसम की स्थिति, बादल और प्रदूषण पर निर्भर करेगी.

लगने जा रहा है चंद्र ग्रह, जानें भारत में कब और कहां दिखेगा ब्लड मून, नोट करें टाइमिंग

भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप के विभिन्न हिस्सों में नजर आएगा. भारत में इसे प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, हैदराबाद और चंडीगढ़ से साफ-साफ देखा जा सकेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola