Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के बाद गर्भवती महिलाएं करें ये 4 काम, वरना बच्चे पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव
Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Sep 2025 10:49 PM

Chandra Grahan 2025:चंद्र ग्रहण अब से बस कुछ घंटों में शुरू हो जाएगा. मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका प्रभाव गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है. इसलिए चंद्रग्रहण के बाद महिलाओं को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए. चलिए जानते हैं कि ये नियम क्या हैं.
Chandra Grahan 2025: आज (7 सितंबर 2025) को इस वर्ष का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण लगने वाला है. माना जाता है कि इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिसका बुरा असर गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है. इसी कारण है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय सावधानी बरतने और कुछ खास नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है. आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि गर्भवती महिला को ग्रहण के बाद क्या-क्या करना चाहिए ताकि उन पर चंद्रग्रहण का प्रभाव न पड़े.
ग्रहण के बाद गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए
ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को सबसे पहले स्नान करना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से शरीर और मन की शुद्धि होती है और नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाते हैं.
साफ कपड़े पहनने चाहिए
गर्भवती महिला को स्नान के बाद हमेशा साफ और धुले हुए कपड़े पहनने चाहिए. इससे ताजगी और शांति का अनुभव होता है.
पूजा-पाठ करना चाहिए
कहा जाता है कि ग्रहण के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करना शुभ होता है. घर में गंगाजल के छिड़काव के बाद भगवान की पूजा कर प्रार्थना करना चाहिए. गर्भवती महिला भी भगवान से अपने बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना कर सकती है.
हल्का भोजन करना
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाने से परहेज करने को कहा जाता है. ऐसे में ग्रहण समाप्त होने के बाद गर्भवती महिला को हल्का और सुपाच्य भोजन करना चाहिए ताकि शरीर को ऊर्जा मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए