Chandra Grahan 2025: 7 या 8 सितंबर? जानें कब दिखेगा साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण
Published by : Neha Kumari Updated At : 30 Aug 2025 12:31 PM
चंद्र ग्रहण 2025
Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात के 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा. कहा जाता है कि इस दिन गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतनी चाहिए. यह चंद्र ग्रहण भारत, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देगा.
Chandra Grahan 2025: इस साल सितंबर के महीने में साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है. भारत में यह ग्रहण साफ दिखाई देगा और इसका सूतक काल भी मान्य होगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा. विशेष बात यह है कि इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे खगोलविद ‘ब्लड मून’ कहते हैं.
तारीख को लेकर लोगों में थोड़ी उलझन है, कुछ लोग बता रहे हैं कि 7 सितंबर चंद्र ग्रहण लगेगा, तो कुछ लोग बताते हैं कि 8 सितंबर चंद्र ग्रहण लगने वाला है. ऐसे में सही तिथि और समय जानना बेहद जरूरी है.
किस दिन और कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?
7 सितंबर 2025 को रात के 9 बजकर 58 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू होगा, जो कि देर रात 1 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगा. मतलब इस बार चंद्र ग्रहण कुल 3 घंटे 28 मिनट का रहने वाला है.
किस दिन और कितने बजे से शुरू होगा सूतक काल?
पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है. इस हिसाब से चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो जाएगा.
किस-किस जगह दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
सितंबर के महीने में लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देगा.
चंद्र ग्रहण और सूतक काल में क्या नहीं करना चाहिए?
चंद्र ग्रहण और सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. इस दिन पूजा-अर्चना और किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान नहीं करने चाहिए. कहा जाता है कि इस दिन गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतनी चाहिए. इन्हें इस दौरान घर से बाहर जाने से बचना चाहिए. इस दिन गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह के औजारों का प्रयोग करने से बचना चाहिए. साथ ही सब्जी काटने, खाना पकाने, कड़ाही-तवे पर छोंक लगाने से परहेज करना चाहिए.
यह भी पढ़े: Aaj Ka Panchang: आज 30 अगस्त 2025 के शुभ-अशुभ समय और पावन योग
यह भी पढ़े: Mahamrityunjaya Mantra: महामृत्युंजय मंत्र के गलत उच्चारण से होते हैं विपरीत असर
यह भी पढ़े: Santan Saptami 2025: आज मनाई जा रही है संतान सप्तामी, जानें संपूर्ण पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










