Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए सिर्फ मेहनत जरूरी नहीं, जानें क्या बताते है चाणक्य...
Chanakya Niti
Chanakya Niti Hindi: आज के समय में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो सफलता पाने के लिए दिन रात मेहनत नहीं करता होगा. सफलता पाने के लिए हर व्यक्ति भागता रहता है. किसी को सफलता मिल जाती है तो कोई असफल होने के बाद निराश होकर बैठ जाता है. सफलता सभी व्यक्ति को अच्छी लगती है. सफलता पाने के लिए हर व्यक्ति मेहनत करता है, लेकिन सफल होने के लिए सिर्फ मेहनती होना ही एक मात्र रास्ता नहीं है.
Chanakya Niti Hindi: आज के समय में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो सफलता पाने के लिए दिन रात मेहनत नहीं करता होगा. सफलता पाने के लिए हर व्यक्ति भागता रहता है. किसी को सफलता मिल जाती है तो कोई असफल होने के बाद निराश होकर बैठ जाता है. सफलता सभी व्यक्ति को अच्छी लगती है. सफलता पाने के लिए हर व्यक्ति मेहनत करता है, लेकिन सफल होने के लिए सिर्फ मेहनती होना ही एक मात्र रास्ता नहीं है.
काफी मेहनत करने के बाद भी लोग असफल हो जाते है. वहीं, चाणक्य की मानें तो सफलता तभी मिलती है जब व्यक्ति के भीतर कुछ जरूरी गुण होते हैं. इन गुणों में एक गुण ऐसा है, जो व्यक्ति को सफल बनाने में सबसे अहम होता है. इस गुण के बिना सफल होना मुश्किल है. ये गुण इच्छा शक्ति. यानि जब तक व्यक्ति में किसी भी कार्य को करने की प्रबल इच्छा शक्ति नहीं होगी तब तक सफलता उससे दूर ही रहेगी.
चाणक्य के अनुसार सफल होने के लिए व्यक्ति के पास सबसे पहले इच्छा शक्ति का होना बहुत ही जरुरी है. इच्छा शक्ति के बिना नौकरी हो या व्यवसाय किसी भी काम में सफलता नहीं मिला सकता है. अब सफलता कैसे मिले- इसके लिए चाणक्य कहते हैं कि जब भी कोई काम शुरू करें तो समय की परख जरूर कर लेनी चाहिए. क्योंकि समझदार इंसान किसी भी काम की शुरुआत करते समय और काल को परख कर ही करता है.
अन्यथा गलत समय पर शुरू किया गया काम केवल आपको निराशा ही देता है. चाणक्य यह भी कहते है कि किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए इच्छा शक्ति का होना बहुत भी बहुत जरूरी होता है. बिना इच्छा शक्ति से किसी भी कार्य को परिणाम तक नहीं पहुंचाया जा सकता है. इच्छा शक्ति को शिक्षा, ज्ञान और अनुभव से मजबूत बनाया जा सकता है.
चाणक्य कहते है कि जो व्यक्ति मन से हार गया वह अपने जीवन में कभी नहीं जीत सकता है. उन्होंने कहा है कि इच्छा शक्ति से ही आत्मविश्वास पैदा होता है. बिना आत्मविश्वास के सफलता किसी को नहीं मिलती है. जब व्यक्ति का आत्मविश्वास चरम पर होता है तो सफलता नजदीक होती है. आत्मविश्वास परिश्रम से आता है.
परिश्रम की भावना शिक्षा और ज्ञान से मिलती है. चाणक्य के अनुसार मैदान में हारा हुआ व्यक्ति फिर से जीत सकता है, लेकिन जो मन से हार गया वह कभी नहीं जीत सकता है. इसलिए मन से नकारात्मकता को निकाल देना चाहिए. किसी भी कार्य को करने के लिए पूरे मन से लगना चाहिए. मन से यदि कोई कार्य नहीं करेंगे तो सफलता नहीं मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










