Paush Putrada Ekadashi 2025: साल की आखिरी एकादशी के दिन करें ये उपाय, भगवान नारायण की बरसेगी कृपा
Published by : Neha Kumari Updated At : 23 Dec 2025 3:20 PM
पौष पुत्रदा एकादशी उपाय
Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए लोग कई दिनों पहले से तैयारियों में लग जाते हैं. ऐसे में इस आर्टिकल में हमने कुछ खास ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताया है, जिन्हें आप इस शुभ दिन कर सकते हैं और पूजा के प्रभाव को दोगुना कर सकते हैं.
Ekadashi 2025: साल 2025 की आखिरी एकादशी, यानी पौष पुत्रदा एकादशी, इस बार 30 दिसंबर को रखी जाएगी. यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है. पुत्रदा एकादशी विवाहित महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए और माता-पिता अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुरक्षा के लिए करती हैं.
इस आर्टिकल में हमने कुछ ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताया है, जिन्हें आप पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान नारायण की पूजा के साथ कर सकते हैं. ऐसा करने से पूजा के फल पर अत्यंत शुभ प्रभाव पड़ता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
पुत्रदा एकादशी के दिन करें ये उपाय
पीले रंग के फूल और वस्त्र
पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान नारायण और माता लक्ष्मी को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करें. हिंदू धर्म में पीले रंग को खुशी और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है.
दान-पुण्य
पुत्रदा एकादशी के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है. इस दिन जरूरतमंदों को वस्त्र, अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करना शुभ माना जाता है.
दीपक जलाएं
पुत्रदा एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए. दीपक जलाने के लिए शुद्ध घी का उपयोग करना उत्तम माना गया है.
मंत्र उच्चारण
इस दिन भगवान नारायण के मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 108 बार जाप करना अत्यंत लाभदायक होता है.
यह भी पढ़ें: Last Ekadashi of 2025: कब है साल की आखिरी एकादशी, जानें पूजा सही तिथि, मुहूर्त, महत्व और मंत्र
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










