Last Ekadashi of 2025: कब है साल की आखिरी एकादशी, जानें पूजा सही तिथि, मुहूर्त, महत्व और मंत्र
Published by : Neha Kumari Updated At : 22 Dec 2025 2:33 PM
साल 2025 की आखिरी एकादशी
Last Ekadashi of 2025: इस साल की आखिरी एकादशी अब नजदीक आ गई है. भगवान नारायण को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह सबसे उत्तम समय है. आइए जानते हैं इस साल आखिरी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, ताकि आप समय रहते पूजा की तैयारी कर सकें.
Last Ekadashi of 2025: एकादशी का पावन पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन साधक सात्विक नियमों का पालन करते हुए भगवान नारायण की आराधना करते हैं और व्रत रखते हैं. माना जाता है कि इस व्रत को करने से मानसिक तनाव दूर होता है, जीवन में शांति आती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. एक वर्ष में कुल 24 एकादशी व्रत पड़ते हैं, यानी हर महीने दो एकादशी मनाई जाती हैं.
साल 2025 की आखिरी एकादशी कब मनाई जाएगी?
इस वर्ष की आखिरी एकादशी 30 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी. इसके अगले दिन यानी 31 दिसंबर 2025 को व्रत का पारण किया जाएगा.
पारण का शुभ मुहूर्त
31 दिसंबर 2025 को एकादशी व्रत का पारण दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से लेकर 3 बजकर 31 मिनट के बीच किया जाएगा.
भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें मंत्रों का जाप
1)ॐ विष्णवे नमः
2)ॐ हूं विष्णवे नमः
3)ॐ नमो नारायण. श्रीमन नारायण नारायण हरि हरि.
4)ॐ नारायणाय विद्महे
5)वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्.
6)ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः.शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
7)विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्.
8)लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्
9)वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥
10)श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
11)हे नाथ नारायण वासुदेवाय॥
एकादशी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि जो साधक सच्चे मन से एकादशी का व्रत करता है, उसके सभी पापों का नाश होता है. इससे जीवन में सुख-शांति आती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.
यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat Benefits: क्यों माना जाता है एकादशी व्रत सबसे पवित्र? जानें इसके धार्मिक और स्वास्थ्य लाभ
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










