India Women vs Sri Lanka Women: भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

अर्धशतक जमाने के बाद शैफाली वर्मा, फोटो एक्स
India Women vs Sri Lanka Women: भारत ने पांच मैचों की शृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में मंगलवार को श्रीलंका की महिला टीम को 7 विकेट से शिकस्त दी. लगातार दूसरी जीत के बाद भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.
India Women vs Sri Lanka Women: दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने श्रीलंका को 9 विकेट पर 128 रन पर रोक दिया. उसके बाद 11.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.
शेफाली वर्मा ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी
भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 34 गेंद में 69 रन की नाबाद पारी खेली. जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंद में 26 रन का योगदान दिया. स्मृति मंधाना ने 1 चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 रनों की पारी खेली.
वैष्णवी शर्मा और चारानी ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा और श्री चारानी ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने एक-एक विकेट लिए.
श्रीलंका की ओर से हर्षिता समरविक्रमा ने बनाया सबसे ज्यादा रन
श्रीलंका की ओर से हर्षिता समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 31 रनों की पारी खेली. हसिनी परेरा ने 22, कविशा दिलहारी ने 14 रनों की पारी खेली.
26 दिसंबर को खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड में खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाना है.
ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: बेंगलुरु हादसे से लेकर नो हैंडशेक तक, जानें क्रिकेट में इस साल के पांच बड़े विवाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










