चैत्र नवरात्रि 2025 के चौथे दिन मां कूष्मांडा की ऐसे करें पूजा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Apr 2025 5:30 AM
Chaitra Navratri 2025 4th Day Maa Kushmanda puja
Chaitra Navratri 2025 4th Day Maa Kushmanda puja:चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा को समर्पित है. मान्यता है कि मां कुष्मांडा की आराधना करने से व्यक्ति को अनंत धन और वीरता की प्राप्ति होती है. आइए, हम मां कुष्मांडा की पूजा की विधि, मंत्र और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Chaitra Navratri 2025 4th Day Maa Kushmanda :चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे रूप, मां कूष्मांडा की पूजा का आयोजन किया जाता है. देवी कूष्मांडा को सृष्टि की सृजन शक्ति माना जाता है. मान्यता है कि जब सृष्टि का कोई अस्तित्व नहीं था, तब इन्हीं देवी ने अपनी हल्की मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की, इसलिए इन्हें ‘आदि शक्ति’ के नाम से भी जाना जाता है.
मां कूष्मांडा का स्वरूप
मां कूष्मांडा के आठ हाथ हैं, जिनमें कमल, धनुष-बाण, गदा, चक्र, अमृत कलश, जप माला और कमंडल धारण किए हुए हैं. इनका वाहन सिंह है, जो शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है.
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए पढ़ें ये आरती
चौथे दिन की पूजा विधि
- स्नान और संकल्प: प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें.
- घटस्थापना स्थल पर पूजन: मां कूष्मांडा की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें और गंगाजल से शुद्ध करें.
- पूजा सामग्री: लाल फूल, नारियल, रोली, अक्षत, कुमकुम, चंदन, धूप और दीप जलाएं.
- मंत्र जाप: “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कूष्माण्डायै नमः” इस मंत्र का 108 बार जाप करें.
- नैवेद्य अर्पण: मां को मालपुए का भोग अर्पित करें, जो उन्हें बहुत प्रिय है.
- हवन और आरती: हवन करें और फिर मां की आरती गाएं.
- कन्या पूजन: यदि संभव हो तो कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें वस्त्र या उपहार दें.
मां कूष्मांडा की उपासना का फल
यह माना जाता है कि मां कूष्मांडा की पूजा से भक्तों के रोग, भय और दरिद्रता समाप्त होती है. उनकी कृपा से आयु, यश, बल और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
मां कूष्मांडा का ध्यान मंत्र (Maa Kushmanda Mantra)
दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दरिद्रादि विनाशनीम्.
जयंदा धनदा कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥
या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
सुरासम्पूर्णकलशं रूधिराप्लुतमेव च.
दधानाहस्तपद्याभ्यां कुष्माण्डा शुभदास्तु मे॥
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










