Budhwa Mangal 2025: कल चौथा बड़ा मंगल, जानें पूजा का महत्व और उपाय

Updated at : 02 Jun 2025 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
Budhwa Mangal 2025

Budhwa Mangal 2025

Budhwa Mangal 2025: ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवारों को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष ज्येष्ठ मास की शुरुआत 13 मई से हुई है और इसका समापन 10 जून 2025 को होगा. इस अवधि में कुल 5 मंगलवार पड़ेंगे, जिनमें चौथा बड़ा मंगल 3 जून 2025 को मनाया जाएगा.

विज्ञापन

Budhwa Mangal 2025: ज्येष्ठ माह में हनुमान जी की श्रद्धा भाव से पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दौरान भक्तों को नियमपूर्वक हनुमान जी का पूजन करना चाहिए और अपनी श्रद्धा के अनुसार मंदिरों में दान या जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि बड़े मंगल (Bada Mangal Vrat 2025) के दिन व्रत रखने और हनुमान जी की आराधना करने से जीवन के समस्त संकट दूर होते हैं और बजरंगबली की कृपा बनी रहती है. आइए जानते हैं कि इस वर्ष ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल (Fourth Bada Mangal 2025 Date) कब पड़ रहा है.

तीसरा बड़ा मंगल शुभ मुहूर्त

3 जून 2025 को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का संयोग बन रहा है. इस दिन चौथा बुढ़वा मंगल भी पड़ रहा है, जो हनुमान जी की विशेष पूजा का अवसर माना जाता है. पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि की शुरुआत 2 जून की रात 8:35 बजे से होगी और इसका समापन 3 जून की रात 9:56 बजे होगा. मंगलवार को ही बड़ा मंगल का पूजन किया जाएगा. इसके साथ ही इस दिन धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा.

मंत्र

इस दिन “ॐ हनु हनुमते नमः” मंत्र का जाप करने से मानसिक तनाव और जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है.

उपाय

बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें. आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए तीसरे बड़े मंगल को हनुमान जी के साथ प्रभु श्रीराम की भी पूजा करें. रामायण का पाठ करना भी फलदायी रहेगा.

पूजा-विधि

प्रातःकाल स्नान के बाद स्वच्छ लाल वस्त्र धारण करें. फिर हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें, सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर चोला चढ़ाएं, साथ ही चना, गुड़ और नारियल चढ़ाएं. हनुमान जी को बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं. फिर घी का दीपक जलाकर सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें और आरती करें. व्रत का संकल्प लें और श्रीराम-सिता जी के साथ हनुमान जी की उपासना करें. पूजा के अंत में क्षमा याचना करना न भूलें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola