Bhanu Saptami 2024: आज भानु सप्तमी पर इसलिए रखते हैं व्रत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Dec 2024 7:05 AM

विज्ञापन

Bhanu Saptami 2024 Vrat Importance

Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी के अवसर पर सूर्य देव की सम्पूर्ण विधि के साथ आराधना की जाती है. भगवान सूर्य देव को ऊर्जा, शक्ति और वीरता का प्रतीक माना जाता है. आइए जानें भानु सप्तमी पर व्रत रखने के फायदे

विज्ञापन

Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को आयोजित किया जाता है. वर्ष 2024 में यह पर्व पौष माह में 22 दिसंबर, रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान सूर्यदेव की विशेष पूजा और अर्चना की जाती है. आइए जानें भानु सप्तमी पर व्रत रखने के फायदे

Bhanu Saptami 2024: कल है साल का आखिरी भानू सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

भानु सप्तमी व्रत के लाभ क्या हैं?

  • भानु सप्तमी के दिन व्रत करके भगवान सूर्य की पूजा करने वाले व्यक्तियों को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है.
  • इस सप्तमी के दिन व्रत करने से सभी प्रकार के रोगों का नाश होता है और व्रतधारी को स्वास्थ्य लाभ मिलता है.
  • नवग्रहों में सूर्यदेव का प्रमुख स्थान होने के कारण भगवान रवि या भास्कर की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
  • इस व्रत के प्रभाव से सूर्य ग्रह का कोई भी नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर नहीं पड़ता है.
  • शास्त्रों में सूर्य को स्वास्थ्यवर्धक माना गया है, इसलिए उनकी उपासना से रोगों से मुक्ति पाना सरल हो जाता है.
  • इस व्रत की धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह व्रत संतान की प्राप्ति और पिता-पुत्र के बीच प्रेम बढ़ाने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है.
  • वर्तमान समय में, सूर्य चिकित्सा का उपयोग आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों में बढ़ता जा रहा है, इसलिए सूर्य की ओर मुख करके पूजा करना आवश्यक है.

Bhanu Saptami 2024: आज भानु सप्तमी पर जानें ये पौराणिक कथा

धर्म से जुड़ीं की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola