Bhanu Saptami 2024: कल है साल का आखिरी भानू सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Dec 2024 8:55 AM
Bhanu Saptami 2024
Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी का व्रत सूर्य देव, जो ग्रहों के राजा माने जाते हैं, को समर्पित होता है। यह मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। आइए, जानते हैं कि वर्ष 2024 की अंतिम भानु सप्तमी कब आएगी।
Bhanu Saptami 2024: हिंदू धर्म में भानु सप्तमी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह व्रत भगवान सूर्य देव की आराधना के लिए समर्पित है. वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में दो बार सप्तमी तिथि आती है, और जब यह तिथि रविवार के दिन होती है, तब इसे भानु सप्तमी कहा जाता है. इस दिन भगवान सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. ज्योतिष में सूर्य देव को ऊर्जा, शक्ति और साहस का प्रतीक माना गया है. इस प्रकार, ज्योतिष के अनुसार, इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य और भाग्य की प्राप्ति होती है.
भानू सप्तमी का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 21 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगी. यह तिथि 22 दिसंबर 2024 को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी. इस प्रकार, उदयातिथि के अनुसार, 22 दिसंबर 2024 को भानु सप्तमी का व्रत मनाया जाएगा. भानु सप्तमी के दिन आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, त्रिपुष्कर योग और सवार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है.
Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी के दिन भूलकर भी ना करें ये सारे काम, नाराज हो सकते हैं श्रीहरि
भानु सप्तमी की पूजा विधि
भानु सप्तमी के अवसर पर प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होना चाहिए. इसके पश्चात सूर्य देवता को जल अर्पित करें और व्रत का संकल्प लें. सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें. घी का दीपक जलाकर सूर्य देव की आरती करें. उन्हें फल और मिठाई का भोग अर्पित करें. दिनभर फलाहार व्रत का पालन करें और इस दिन नमक का सेवन न करें. भानु सप्तमी के दिन पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर में या जरूरतमंदों को गुड़, गेहूं, चावल और धन का दान करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है.
आज है विंटर सॉलिस्टिस, जानें क्यों आज की रात होती है सबसे लंबी
भानु सप्तमी का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा करने से जातक को सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है. इस व्रत से स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है और साधक के सभी दुख-दर्द और पापों का नाश होता है. मान्यता है कि भानु सप्तमी के दिन दान-पुण्य के कार्यों से घर में सुख-समृद्धि आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










