Bhai Dooj 2025: भाई दूज के दिन भूलकर भी ये न करें 5 गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Updated:
विज्ञापन
Bhai Dooj

Bhai Dooj

Bhai Dooj: भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस त्योहार को भैया दूज और यमद्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. बहन इस पर्व के दौरान भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है

विज्ञापन

Bhai Dooj: भाई दूज भाई-बहन मिलकर मनाते हैं. इस पर्व का खास महत्व है. माना जाता है कि भाई दूज के दिन बहन से तिलक करवाने से भाई पर से अकाल मृत्यु का संकट दूर होता है और उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन जहां विधि पूर्वक शुभ समय में भाई को तिलक लगाना बेहद शुभ माना जाता है, वहीं कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें इस पर्व के दौरान करना अशुभ माना जाता है. इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाई दूज के दौरान किन कार्यों को करना शुभ और किन्हें अशुभ माना गया है.

1. तिलक की दिशा का ध्यान रखें


भाई को तिलक लगाते समय दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. कहा जाता है कि गलत दिशा में मुख करके तिलक लगाने से पूजा का संपूर्ण फल नहीं मिलता. धार्मिक मान्यता के अनुसार, तिलक लगाते समय भाई का मुख उत्तर-पूर्व दिशा की ओर और बहन का मुख दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए.

2. तिलक की थाली


तिलक के लिए इस्तेमाल की जाने वाली थाली खंडित, प्लास्टिक या काले रंग की नहीं होनी चाहिए.

3. तिलक का मुहूर्त


तिलक लगाते समय मुहूर्त का ध्यान रखना आवश्यक है. राहुकाल और भद्राकाल के समय तिलक लगाना शुभ नहीं माना जाता.

4. खान-पान में परहेज


इस दिन तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन, मांस और मछली आदि का सेवन नहीं करना चाहिए.

5. बहनों को क्या न दें उपहार में

इस दिन बहनों को उपहार के रूप में नुकीली चीजें या जूते-चप्पल नहीं देने चाहिए.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Diwali 2025: कब हैं धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली और भाई दूज, जानें सही डेट्स

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola