Bhai Dooj 2025: भईया दूज पर होती है यमराज की पूजा, जानें चंद्रमा से क्या है इस त्योहार का संबंध
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Oct 2025 9:08 AM
भाई दूज से चंद्रमा से है क्या संबंध
Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. इस दिन यमराज की पूजा भी होती है. ज्योतिष के अनुसार, इस त्योहार का चंद्रमा से गहरा संबंध है, जो भावनाओं, मनोबल और संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा लाता है.
Bhai Dooj 2025: भाई दूज दिवाली के आखिरी दिन मनाया जाता है और यह भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं. इसे रक्षाबंधन की तरह ही भाई-बहन के मजबूत रिश्तों का पर्व माना जाता है. इस त्योहार के पीछे यमराज और यमुना की पौराणिक कथा भी जुड़ी हुई है.
भाई दूज 2025 का शुभ मुहूर्त
इस साल भाई दूज की तिथि 23 अक्टूबर 2025, रात 11:56 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर 2025, रात 10:48 बजे तक रहेगी. इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक करके उनका आशीर्वाद देती हैं. यह समय भाई-बहन के रिश्तों में प्यार और सौहार्द बढ़ाने के लिए सबसे शुभ माना जाता है.
नई ऊर्जा भरने का प्रतीक
ज्योतिष के अनुसार, भाई दूज अमावस्या के बाद की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है, जब चंद्रमा शुक्ल पक्ष में प्रवेश कर रहा होता है. यह समय भावनाओं और रिश्तों में नई ऊर्जा भरने का प्रतीक माना जाता है. चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक ग्रह माना गया है, इसलिए बहन द्वारा तिलक करना केवल संस्कार नहीं, बल्कि भाई के मन, आत्मबल और जीवन में स्थिरता लाने का उपाय है.
चंद्रमा कमजोर हो तो तिलक का महत्व
अगर भाई की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, तो इस दिन बहन से तिलक करवाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है. ऐसा करने से भाई को मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. बहन का तिलक चंद्र शक्ति का प्रतीक है और इसे भाई के जीवन में शांति, समृद्धि और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है.
भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्यार और विश्वास को दर्शाता है. इस दिन बहन का तिलक भाई के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और खुशहाली लाता है, जिससे रिश्ता केवल जन्म का नहीं बल्कि आत्मिक बंधन भी बन जाता है.
ये भी पढ़ें: क्या है भाई दूज का धार्मिक महत्व, जानिए इस पर्व की पौराणिक कहानी
गोवर्धन पूजा और भैया दूज कब है?
गोवर्धन पूजा 2025 में 22 अक्टूबर, बुधवार को और भाई दूज 2025 में 24 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी.
भाई दूज क्यों मनाया जाता है?
भाई दूज भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है और इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.
रक्षा बंधन और भाई दूज में क्या अंतर है?
रक्षा बंधन में बहन भाई को राखी बांधती है, जबकि भाई दूज में बहन भाई को तिलक करती है और उसके लिए भोजन या भोग तैयार करती है.
भाई दूज पर गोला क्यों दिया जाता है?
भाई दूज पर बहन अपने भाई को गोला (भोजन या उपहार) देती है, जिससे भाई का मनोबल बढ़े और उसका जीवन सुख-समृद्धि से भर जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










