आज है दूसरा Bada Mangal 2025, ऐसे करें हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा
Bada Mangal 2025
Bada Mangal 2025: आज ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की आराधना के लिए समर्पित है. कहा जाता है कि इस दिन सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करने से सभी दुखों का निवारण होता है. इसके साथ ही वीर बजरंगी की कृपा प्राप्त होती है, तो आइए इस दिन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें.
Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. आज 20 मई को यह दिन मनाया जा रहा है. यह दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है. आज इस पवित्र माह का दूसरा बड़ा मंगल है, जिसे अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है. इस दिन यदि श्रद्धा और नियम के साथ हनुमान जी की पूजा की जाए, तो वे शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों को बल, बुद्धि और विजय का आशीर्वाद प्रदान करते हैं.
बड़ा मंगल 2025 पूजा मुहूर्त
बड़े मंगल के अवसर पर हनुमानजी की पूजा के लिए दो विशेष मुहूर्त इस प्रकार हैं: पहला मुहूर्त – सुबह 4:47 से 5:51 तक, दूसरा मुहूर्त – शाम 7:07 से 7:28 तक.
प्रातःकाल स्नान करके व्रत का संकल्प लें
आज सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और स्वच्छ लाल वस्त्र पहनें. इसके बाद हनुमान जी के समक्ष दीप जलाकर व्रत का संकल्प लें. व्रत रखने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और पूजा का प्रभाव अधिक होता है.
पूजा सामग्री एकत्र करें
हनुमान जी की पूजा में लाल फूल, चोला, सिंदूर, चमेली का तेल, गुड़-चना, केले और तुलसी पत्र का विशेष महत्व है. एक स्वच्छ स्थान पर हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें और उन्हें श्रद्धापूर्वक स्नान कराएं, चोला अर्पित करें, तथा सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं.
हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ करें
हनुमान जी की आराधना में ‘हनुमान चालीसा’, ‘बजरंग बाण’, ‘हनुमान अष्टक’ और ‘सुंदरकांड’ का पाठ करना बहुत लाभकारी माना जाता है. पाठ के समय राम नाम का जप करते रहना चाहिए, क्योंकि हनुमान जी श्रीराम के परम भक्त हैं.
भोग और आरती करें
पूजा के उपरांत हनुमान जी को गुड़-चना, केला, या बेसन के लड्डू का भोग अर्पित करें. तत्पश्चात आरती करें – “आरती कीजै हनुमान लला की…”. आरती के बाद प्रसाद का वितरण सभी में करें.
सेवा कार्य करें
आज के दिन प्याऊ स्थापित करना, भंडारा आयोजित करना या गरीबों को भोजन प्रदान करना विशेष रूप से पुण्यदायक माना जाता है. हनुमान जी को सेवा और परोपकार अत्यधिक प्रिय हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










