सोने से पहले बोलिए ये जादुई मंत्र, पैसा खुद चलकर आएगा आपके पास

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Astro Tips: सोने से पहले ईश्वर को धन्यवाद करके सोना चाहिए, इसके अलावा कोई और इच्छा मन में है तो हम आपको एक विशेष मंत्र के बारे में बता रहे हैं जिसके जाप से आपके जीवन में काफी कुछ सकारात्मक होगा.

विज्ञापन

Astro Tips: हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसके जीवन में धन की कभी कमी न हो. कड़ी मेहनत करने के बावजूद कई बार आर्थिक संकट पीछा नहीं छोड़ता. ऐसे में यदि कोई सरल और सकारात्मक उपाय मिल जाए जो आपकी ऊर्जा को बदल सके, तो उसे अपनाने में क्या हर्ज है?

मंत्र जाप के फायदे

.ज्योतिषियों के अनुसार, मंत्र जाप करने से जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं. यह एकाग्रता को बढ़ाता है, मानसिक तनाव को कम करता है, और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है. हालांकि, आज की तेज-तर्रार जीवनशैली के कारण कई लोग इस पर ध्यान नहीं देते. नियमित रूप से मंत्र जाप करने से मन की शांति मिलती है, ध्यान केंद्रित करने में सहायता होती है, और चिंता में कमी आती है. इससे मूड में भी सुधार होता है. मंत्र जाप से एकाग्रता और ध्यान की क्षमता में वृद्धि होती है, जिसे खुशियों की कुंजी माना जाता है.

रात को सोने से पहले बोले ये मंत्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोने से पहले बेडरूम में प्रतिदिन कपूर जलाने से आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा का कहना है कि रात में सोने से पहले ‘त्रिं’ या ‘त्रीं’ शब्द का सात बार जाप करने से धन लाभ होता है. उनका कहना है कि इस मंत्र का जाप करने के बाद सोने से अगले दिन आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. कुछ लोगों को यह समाचार दो दिन में मिल सकता है, जबकि कुछ को इससे कम समय लग सकता है. लेकिन शुभ समाचार अवश्य मिलेगा. इसके अलावा इस मंत्र के जाप से पैसों कि किल्लत से निजात मिलेगा, साथ ही पैसों के मामलों में लाभ भी मिलने के आसार होते हैं. ध्यान रखें कि आपको कुछ दिनों तक इस मंत्र का उच्चारण नियमों के अनुसार करना होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola