Ardra Nakshatra 2025 शुरू, ग्रह नक्षत्र के इस परिवर्तन पर होगा ये असर, सावन में होगी झमाझम वर्षा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jun 2025 6:30 AM
Ardra Nakshatra 2025 started
Ardra Nakshatra 2025: आज 22 जून 2025 को सूर्य का प्रवेश आर्द्रा नक्षत्र में हो रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस परिवर्तन का प्रभाव मौसम से लेकर मानवीय जीवन तक दिखाई देगा. खासतौर पर सावन में झमाझम बारिश के प्रबल योग बन रहे हैं, जो खेती और मौसम के लिए शुभ संकेत हैं.
Ardra Nakshatra 2025: सूर्य का गोचर जब मिथुन राशि के आर्द्रा नक्षत्र में होता है, तो यह धार्मिक, प्राकृतिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस वर्ष 22 जून को प्रातः 6:19 बजे सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 6 जुलाई को सुबह 5:47 बजे तक वहीं स्थित रहेंगे. यह समय धरती पर परिवर्तन की शुरुआत का प्रतीक होता है, विशेष रूप से मानसून के आगमन से इसे जोड़ा जाता है. ज्योतिष में आर्द्रा नक्षत्र का संबंध मानसिक गतिविधियों, आंतरिक उथल-पुथल और गहरी भावनाओं से होता है. सूर्य के इस नक्षत्र में प्रवेश से व्यक्ति के जीवन में बौद्धिक चुनौतियाँ, नवीन विचारों का उदय और बदलाव की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं. यह समय आत्ममंथन, विकास और व्यक्तिगत सफलता के नए द्वार खोलने का अवसर प्रदान करता है.
इस वर्ष सूर्य ही राजा और मंत्री दोनों हैं, और चूंकि सूर्य वर्षा के प्रमुख कारकों में से एक माने जाते हैं, इसलिए इस बार अच्छी बारिश के प्रबल योग बन रहे हैं. विशेष रूप से जब सूर्य और चंद्रमा का स्त्री-पुरुष योग बनता है, तब झमाझम वर्षा होती है. यही कारण है कि 22 जून से कई क्षेत्रों में बारिश की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.
ऐसे सजती है आर्द्रा नक्षत्र की पारंपरिक बिहारी थाली
22 जून को सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे
हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 जुलाई को सूर्य आर्द्रा नक्षत्र से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और लगभग 15 दिन तक वहीं रहेंगे. इस अवधि में सूर्य स्त्री-पुरुष योग बनाएंगे, लेकिन यह संयोग बहुत तेज वर्षा के योग नहीं दर्शाता. इसलिए इस दौरान बारिश थोड़ी कम हो सकती है.
सावन में होगी झमाझम वर्षा
पुनर्वसु नक्षत्र में 15 दिन रहने के बाद सूर्य एक बार फिर नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और उसी समय सावन मास की शुरुआत भी होगी. जैसे ही सावन शुरू होगा, मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा और बादल पूरे जोर से बरसेंगे, जिससे अच्छी और लगातार बारिश की संभावना प्रबल हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










