कल है अपरा एकादशी, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं करें?

Author :Neha Kumari
Published by :Neha Kumari
Updated at :12 May 2026 8:05 AM
विज्ञापन
bhagwan vishnu

भगवान विष्णु

Apara Ekadashi 2026: कल यानी 13 मई, बुधवार को अपरा एकादशी का पावन पर्व मनाया जाएगा. इस दिन पूजा का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना और कुछ चीजों से परहेज करना आवश्यक माना जाता है. आइए जानते हैं कि वे कौन-सी बातें हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित एक पवित्र व्रत है. इसे हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन लोग घरों में धूमधाम से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और निर्जला या फलाहार व्रत रखते हैं. मान्यता है कि इस व्रत को करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

अपरा एकादशी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष एकादशी तिथि का समय इस प्रकार है:

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 12 मई 2026, दोपहर 02:52 बजे से
  • एकादशी तिथि समाप्त: 13 मई 2026, दोपहर 01:29 बजे तक
  • व्रत का दिन: उदया तिथि के अनुसार, अपरा एकादशी का व्रत 13 मई 2026 (बुधवार) को रखा जाएगा.
  • पारण का समय: 14 मई 2026 को सुबह 05:31 बजे से 08:14 बजे के बीच व्रत खोलना शुभ रहेगा.

अपरा एकादशी के दिन क्या करें?

  • ब्रह्मचर्य का पालन करें: एकादशी के दिन शारीरिक और मानसिक शुद्धता बनाए रखना आवश्यक माना जाता है.
  • पीले वस्त्र पहनें: भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है. पूजा के समय पीले वस्त्र पहनना शुभ फलदायी माना जाता है.
  • तुलसी अर्पण: भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल का उपयोग अनिवार्य माना गया है. इसके बिना उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है. हालांकि, ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित होता है. इसलिए पूजा के लिए तुलसी के पत्ते एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें.

मंत्र जाप करें: एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों और नामों का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि मंत्र जाप से एकाग्रता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है.

  • दान-पुण्य करें: एकादशी के दिन जरूरतमंदों को दान करना बेहद पुण्यकारी माना जाता है. इस दिन अपनी क्षमता अनुसार अन्न, वस्त्र, फल, गुड़-तिल और बर्तनों आदि का दान किया जा सकता है.

अपरा एकादशी के दिन क्या न करें?

  • चावल का सेवन न करें: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना गया है. मान्यता है कि इस दिन चावल खाने वाला व्यक्ति अगले जन्म में रेंगने वाले जीव की योनि प्राप्त करता है.
  • क्रोध और वाद-विवाद से बचें: एकादशी के दिन क्रोध करना और अपशब्दों का प्रयोग करना अशुभ माना जाता है. इस दिन शांत रहें और किसी की निंदा या बुराई न करें.
  • तामसिक भोजन का सेवन न करें: इस दिन लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा जैसी तामसिक चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए.
  • बाल और नाखून न काटें: एकादशी के दिन बाल कटवाना, शेविंग करना या नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी पर करें इन वस्तुओं का दान, मिलेगा पुण्य

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola