Amavasya 2026 List: 2026 में कब-कब पड़ेगी अमावस्या? देखें पूरी लिस्ट
Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Jan 2026 3:25 PM
अमावस्या 2026 लिस्ट
Amavasya 2026 List: अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन विशेष रूप से पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और दान-पुण्य किए जाते हैं. आइए जानते हैं साल 2026 में पड़ने वाली सभी 12 अमावस्या तिथियों की तारीखें और उनका महत्व.
Amavasya 2026 List: अमावस्या तिथि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. यह तिथि पितरों के तर्पण, श्राद्ध, दान-पुण्य और आत्मशुद्धि के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है. मान्यता है कि अमावस्या के दिन किए गए स्नान, जप और दान से न केवल देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है. ऐसे में साल 2026 में कब-कब अमावस्या पड़ेगी, यह जानना लोगों के लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं वर्ष 2026 की सभी अमावस्या तिथियों के बारे में.
साल 2026 की अमावस्या तिथियां
- माघ अमावस्या – 18 जनवरी 2026
- फाल्गुन अमावस्या – 17 फरवरी 2026
- चैत्र अमावस्या – 19 मार्च 2026
- वैशाख अमावस्या – 17 अप्रैल 2026
- ज्येष्ठ अमावस्या – 16 मई 2026
- ज्येष्ठ अमावस्या (अधिक) – 15 जून 2026
- आषाढ़ अमावस्या – 14 जुलाई 2026
- श्रावण अमावस्या – 12 अगस्त 2026
- भाद्रपद अमावस्या – 11 सितंबर 2026
- आश्विन अमावस्या – 10 अक्टूबर 2026
- कार्तिक अमावस्या – 9 नवंबर 2026
- मार्गशीर्ष अमावस्या – 8 दिसंबर 2026
- पौष अमावस्या – 7 जनवरी 2027
अमावस्या तिथि का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या तिथि के दिन अपने पूर्वजों को याद कर पूजा करने और गरीबों को दान देने से मनुष्य के पापों का नाश होता है. इस दिन किया गया गंगा स्नान अमृत स्नान के समान फलदायक माना जाता है. प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक की पवित्र नदियों में स्नान करने वालों को विशेष शुभ फल प्राप्त होता है.
अमावस्या पर क्या करना शुभ माना जाता है?
- स्नान और ध्यान
- दान-पुण्य
- गाय, पक्षी और जरूरतमंदों की सेवा
- पितरों के लिए दीपदान
- गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान
अमावस्या तिथि के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसे मुंडन, गृह प्रवेश और नई शुरुआत नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा अमावस्या के दिन नाखून और बाल काटना, मांस-मछली का सेवन करना और क्रोध करना वर्जित माना गया है.
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










