Akshaye Khanna ने अपनाया आध्यात्मिक रास्ता, घर में कराया वास्तु शांति हवन, आप भी जानें इसके लाभ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Dec 2025 12:59 PM

विज्ञापन

लाइमलाइट से दूर अक्षय खन्ना, घर पर करवाया वास्तु शांति हवन, मिल सकते हैं बड़े फायदे

Akshaye Khanna Performs Vastu Shanti Hawan At Alibaug Mansion: धुरंधर की सफलता के बाद अभिनेता अक्षय खन्ना ने आध्यात्मिक मार्ग अपनाते हुए अपने घर में वास्तु शांति हवन कराया. शांत स्वभाव और सादगी के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय का यह कदम सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और सुख-समृद्धि की ओर इशारा करता है. आइए जानते हैं वास्तु शांति हवन से मिलने वाले लाभ.

विज्ञापन

Akshaye Khanna Performs Vastu Shanti Hawan At Alibaug Mansion: फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद अभिनेता अक्षय खन्ना की हर ओर चर्चा हो रही है, लेकिन वह हमेशा की तरह शोहरत और लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय से तारीफें बटोर रहे अक्षय इन दिनों बेहद सादा और शांत जीवन जी रहे हैं. वह फिलहाल मुंबई की भागदौड़ से दूर अलीबाग स्थित अपने घर पर समय बिता रहे हैं, जहां उन्होंने हाल ही में एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान कराया.

इंस्टाग्राम पर सामने आया हवन का वीडियो

दरअसल, शिवम म्हात्रे नाम के एक पुजारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अक्षय खन्ना को अपने घर में वास्तु शांति हवन कराते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में अभिनेता पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ पूजा-पाठ में शामिल नजर आ रहे हैं. यह दृश्य उनके सरल स्वभाव और आध्यात्मिक झुकाव को दर्शाता है.

वास्तु शांति हवन का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व माना जाता है. वास्तु शास्त्र में वास्तु शांति हवन को घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर वातावरण को शुद्ध करने का प्रभावी उपाय बताया गया है. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा ने बताया कि इससे मानसिक शांति मिलती है, पारिवारिक कलह कम होती है और जीवन में स्थिरता आती है.

ये भी पढ़ें: इस लकी नंबर ने बदली धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना की किस्मत

वास्तु शांति हवन से होने वाले प्रमुख लाभ

नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति

वास्तु शांति हवन से घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और वातावरण शुद्ध व सकारात्मक बनता है. इससे मानसिक बोझ और अनजाना डर भी कम होता है.

मानसिक शांति और पारिवारिक सुख

हवन से मन शांत रहता है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ और सामंजस्य बढ़ता है. कलह और तनाव में कमी आती है.

वास्तु दोषों का निवारण

घर में मौजूद वास्तु दोषों के प्रभाव को कम करने में यह हवन सहायक माना जाता है. इससे जीवन में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं.

धन और समृद्धि में वृद्धि

मान्यताओं के अनुसार, वास्तु शांति हवन से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन आगमन के मार्ग खुलते हैं.

स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा

हवन के मंत्र और अग्नि की ऊर्जा से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और घर में सकारात्मक कंपन बना रहता है.

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पुजारी शिवम म्हात्रे ने लिखा, “अभिनेता अक्षय खन्ना के घर विधिवत और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस दौरान उनका शांत स्वभाव, सादगी और सकारात्मक ऊर्जा से भरा व्यक्तित्व करीब से अनुभव करने का अवसर मिला. ”

अक्षय खन्ना को फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय का ‘क्लास’ कहा जाता है. उन्होंने हमेशा भीड़ से अलग, अपने काम से पहचान बनाई है. ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ में उनकी प्रभावशाली भूमिका ने दर्शकों को प्रभावित किया, वहीं ‘धुरंधर’ में उनकी धारदार और गंभीर परफॉर्मेंस ने एक बार फिर उनकी अभिनय क्षमता को साबित किया. इसके अलावा ‘दृश्यम 2’ में उनका संयमित लेकिन मजबूत किरदार और ‘सेक्शन 375’ में यथार्थवादी अभिनय आज भी सराहा जाता है.

चुनिंदा किरदारों का चुनाव, आशयपूर्ण फिल्में और अभिनय में गहराई अक्षय खन्ना की सबसे बड़ी पहचान रही है. शायद यही वजह है कि सफलता के शिखर पर होने के बावजूद वह आध्यात्म और सादगी के रास्ते को अपनाए हुए हैं. धर्म और कर्म के संतुलन के साथ जीने का यह अंदाज ही उन्हें दर्शकों के दिलों में खास बनाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola