Ahemdabad Plane Crash: ज्योतिषीय नजर से देखें अहमदाबाद विमान हादसा, जानें कौन-से ग्रह बने कारण

Author :Shaurya Punj
Published by :Shaurya Punj
Updated at :12 Jun 2025 2:58 PM
विज्ञापन
Ahemdabad Plane Crash astrological analysis (AI Generated Symbolic Image)

Ahemdabad Plane Crash astrological analysis

Ahemdabad Plane Crash: 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया. जहां एक ओर तकनीकी कारणों की जांच चल रही है, वहीं ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखें तो मंगल-राहु की युति और वक्री शनि जैसे अशुभ ग्रह संयोग इस दुखद दुर्घटना के संभावित कारक माने जा सकते हैं.

विज्ञापन

Ahemdabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून की दोपहर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया जब एयर इंडिया का पैसेंजर विमान बोइंग ड्रीमलाइनर 787 क्रैश हो गया. हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें मेघानीनगर इलाके में आग की ऊंची लपटें और घना काला धुआं दूर तक फैलता नजर आ रहा है. इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे और सभी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई है. यह ड्रीमलाइनर बोइंग 787 लंदन के लिए रवाना हो रहा था, लेकिन अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टेकऑफ करते ही पास की किसी इमारत या दीवार से टकरा गया और दुर्घटना का शिकार हो गया.

गुजरात के अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा निःसंदेह एक अत्यंत दुखद और गंभीर घटना है. हालांकि इसे केवल तकनीकी दृष्टि से देखने के बजाय जब हम ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा के ज्योतिषीय नजरिए से विश्लेषण करते हैं, तो कुछ अशुभ ग्रह संयोग और विशेष योग नजर आते हैं, जो इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका को जन्म दे सकते हैं.

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, रिहायशी इलाके में गिरा Air India का प्लेन

इन ग्रहों के कारण होती है दुर्घटनाएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल, शनि, राहु और केतु जैसे ग्रह प्रतिकूल स्थिति में होते हैं या आपस में टकराते हैं, तो यह अग्निकांड, यांत्रिक विफलता और दुर्घटनाओं के योग बनाते हैं. क्रैश के दिन मंगल एक वायु तत्व राशि में स्थित था और उस पर राहु की दृष्टि पड़ रही थी. मंगल जहां ऊर्जा और अग्नि का कारक है, वहीं राहु भ्रम, तकनीकी गड़बड़ी और आकस्मिक विपत्तियों से जुड़ा होता है. इन दोनों की युति या दृष्टि अक्सर खतरनाक परिस्थितियों को जन्म देती है.

शनि की वक्री चाल से होती है विनाशकारी घटनाओं का कारण

इसी के साथ शनि आज वक्री चाल में थे, जो अक्सर बाधाएं, यांत्रिक खराबी और गंभीर नुकसान का संकेत माने जाते है. जब शनि, राहु और मंगल के मध्य प्रभाव डालता है, तो यह त्रिकोण विनाशकारी घटनाओं की आशंका को और बढ़ा देता है. घटना के समय चंद्रमा भी नीच राशि में था, जो मानसिक तनाव, भ्रम और निर्णय में चूक का कारण बन सकता है. ऐसे में यह संभव है कि पायलट या टेक्निकल स्टाफ पर भी इन ग्रहों का सीधा प्रभाव पड़ा हो.

अंततः कहा जा सकता है कि अहमदाबाद विमान हादसे के पीछे केवल तकनीकी कारण नहीं थे, बल्कि उस समय की ग्रह दशाएं और नकारात्मक ज्योतिषीय संयोग भी इसकी एक बड़ी वजह हो सकते हैं. यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि आधुनिक तकनीक के साथ-साथ ग्रहों की चाल और समय का आकलन भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola