Aaj Ka Panchang 22 June 2024: आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, जानें आज के पंचांग में शुभ अशुभ समय

Updated:
विज्ञापन

आज का पंचांग 22 जून 2024

Aaj Ka Panchang 22 June 2024: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है. आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है, इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है. ग्रह नक्षत्रों के आधार पर पूरे दिन की शुभ मुहूर्त निकाला जाता है. आज का पांचांग में जरुर देखें शुभ अशुभ समय

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 22 June 2024: आज 22 जून 2024 दिन शनिवार है. आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस तिथि पर मूल नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग रहेगा. आज शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे. किसी भी प्रकार के शुभ काम करने से पहले हम दैनिक पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति को देखते है. आज का पंचांग इस प्रकार है-

22 जून 2024 दिन शनिवार

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा प्रातः -06:19 उपरांत प्रतिपदा
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-04:59
  • सूर्यास्त-06:43
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- मूल उपरांत पुर्वा षाढा
  • योग – शुक्ल ,करण-वव ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मिथुन , चंद्रमा- धनु , मंगल-मेष , बुध- मिथुन , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • मिथुन ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया शनिवार

  • प्रात: 06:00 से 07:30 तक काल
  • प्रातः 07:30 से 09:00 तक शुभ
  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक रोग
  • प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक उद्वेग
  • दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक चर
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक लाभ
  • दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक अमृत
  • शामः 04:30 से 06:00 तक काल

Also Read: Weekly Horoscope 23 to 29 June 2024: यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए शुभ, इनकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानें 12 राशियों का हाल

उपाय
हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें।
आराधनाः ॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ।।
खरीदारी के लिए शुभ समयः
दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक
राहु काल: प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पूर्व दिशा
।।अथ राशि फलम्।

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola