Aaj Ka Panchang 15 May 2024: आज वैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि, जानें आज के पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 23 Sep 2024 2:51 PM

विज्ञापन

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 15 May 2024: सनातन धर्म में किसी भी प्रकार के कार्य करने से पहले शुभ और अशुभ समय देखा जाता है. आइए जानते है आज का पंचांग-

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 15 May 2024: आज 15 मई 2024 दिन बुधवार है. आज दिनभर अष्टमी तिथि रहेगी. आज दोपहर तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, वृद्धि योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा दोपहर 03 बजकर 25 मिनट के बाद सिंह राशि में रहेंगे. आज के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं है. आइए जानते है आज के पंचांग में शुभ और अशुभ समय…

  • 15 मई 2024 दिन बुधवार
  • वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी प्रातः -05:55 उपरांत अष्टमी
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:04
  • सूर्यास्त-06:27
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- श्लेषा उपरांत मघा ,
  • योग – वृद्धि ,करण-व ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- वृष , चंद्रमा- कर्क , मंगल-मीन , बुध- मेष , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • मेष ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
  • चौघड़िया
  • सुबह 06.01 से 7.30 बजे तक लाभ
  • सुबह 07.31 से 9.00 बजे तक अमृत
  • सुबह 09.01 से 10.30 बजे तक काल
  • सुबह 10.31 से 12.00 बजे तक शुभ
  • दोपहर 12.01 से 1.30 बजे तक रोग
  • दोपहर 01.31 से 03.00 बजे तक उद्वेग
  • दोपहर 03.01 से 04.30 बजे तक चर
  • शाम 04.31 से 06.00 बजे तक लाभ
  • राहुकाल 12 से 1:30 तक।

Also Read: Aaj Ka Rashifal 15 May 2024: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

उपाय
गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
आराधनाः ॐ गं गणपतये नमःखरीदारी के लिए
शुभ समयः दोपहर 12.00 से 01.30 बजे तक
दिशाशूल- उत्तर
।।अथ राशि फलम्।।

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

आज के दिन के लिए विशेष उपाय क्या है?

गणेश जी को दूर्वा चढ़ाना और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा.

15 मई 2024 को कौन-कौन सी तिथियाँ और नक्षत्र रहेंगे?

15 मई 2024 को अष्टमी तिथि दिनभर रहेगी और दोपहर तक आश्लेषा नक्षत्र के बाद मघा नक्षत्र प्रभावी रहेगा.

कौन-कौन से योग बनेंगे और कौन सी राशियों को विशेष लाभ मिलेगा?

वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग और वृद्धि योग बनेंगे. वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को शश योग का लाभ मिलेगा.

आज ग्रहों की स्थिति क्या होगी?

सूर्य वृषभ में, चंद्रमा दोपहर 3:25 बजे के बाद सिंह राशि में, मंगल मीन में, बुध मेष में, गुरु वृषभ में, शुक्र मेष में, शनि कुंभ में, राहु मीन में और केतु कन्या में होंगे.

आज का शुभ और अशुभ समय क्या है?

शुभ मुहूर्त में सुबह 10:31 से 12:00 तक और शाम 4:31 से 6:00 तक लाभकारी समय रहेगा. राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक रहेगा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola