ससीम एवं असीम कृष्ण

Published at :07 Nov 2015 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
ससीम एवं असीम कृष्ण

भगवान कृष्ण असीम तथा ससीम को नियंत्रित करते हैं, किंतु वे इस जगत से विलग रहते हैं. वे एक साथ ससीम तथा असीम को वश में रख सकते हैं. तो वे भी उनसे पृथक रहते हैं. यद्यपि अज्ञानी लोग सोच भी नहीं पाते कि मनुष्य रूप में उत्पन्न होकर कृष्ण किस तरह असीम तथा ससीम […]

विज्ञापन

भगवान कृष्ण असीम तथा ससीम को नियंत्रित करते हैं, किंतु वे इस जगत से विलग रहते हैं. वे एक साथ ससीम तथा असीम को वश में रख सकते हैं. तो वे भी उनसे पृथक रहते हैं.

यद्यपि अज्ञानी लोग सोच भी नहीं पाते कि मनुष्य रूप में उत्पन्न होकर कृष्ण किस तरह असीम तथा ससीम को वश में कर सकते हैं, किंतु जो शुद्धभक्त हैं, वे ही इसे स्वीकार करते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि कृष्ण भगवान हैं. अत: वे पूर्णतया उनकी शरण में जाते हैं और कृष्ण भावनामृत में रह कर कृष्ण की भक्ति में अपने को रत रखते हैं.

सगुणवादियों तथा निर्गुणवादियों में भगवान के मनुष्य रूप में प्रकट होने को लेकर काफी मतभेद हैं. किंतु यदि हम भगवद्गीता तथा श्रीमद्भागवद जैसे प्रामाणिक ग्रंथों का अनुशीलन कृष्णतत्व समझने के लिए करें, तो समझ सकते हैं कि कृष्ण श्रीभगवान हैं. यद्यपि वे इस धराधाम में सामान्य व्यक्ति की भांति प्रकट हुए थे, किंतु वे सामान्य व्यक्ति नहीं हैं.

श्रीमद्भागवद में शौनक आदि मुनियों ने सूत गोस्वामी से कृष्ण के कार्यकलापों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- भगवान कृष्ण ने बलराम के साथ मनुष्य की भांति क्रीड़ा की और इस तरह प्रच्छन्न रूप में उन्होंने अनेक अति मानवीय कार्य किये.

– स्वामी प्रभुपाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola