Weekly Horoscope 10 to 16 August 2025: मेष से लेकर मीन राशि का जातकों को किसे मिलेगा भाग्य का साथ, यहां से देखें साप्ताहिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Aug 2025 7:47 AM

विज्ञापन

Weekly Horoscope 10 to 16 August 2025 in Hindi (PC: Freepik)

Weekly Horoscope 10 to 16 August 2025: यह सप्ताह 10 से 16 अगस्त तक कई राशियों के लिए भाग्य का साथ लेकर आ रहा है. कहीं प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी तो कहीं कार्यक्षेत्र में तरक्की के मौके मिलेंगे. सेहत, धन और रिश्तों में कैसा रहेगा आपका हाल, आइए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल में.

विज्ञापन

Weekly Horoscope 10 to 16 August 2025: आने वाले हफ्ते यानी 10 से 16 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल जीवन के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण बदलावों के संकेत दे रहा है. इस सप्ताह जहां कुछ राशियों के लिए प्रेम और रिश्ते मजबूत होंगे, वहीं कुछ को करियर और वित्त में नए अवसर मिलेंगे. सितारों की चाल क्या कहती है, जानें विस्तार से.

मेष (Aries)

इस सप्ताह आपका ध्यान प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने पर केंद्रित रहेगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में भरोसा और गहराई आएगी. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और मेहनत का फल मिलने लगेगा. घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. सेहत सामान्य रहेगी, बस खानपान में सावधानी रखें.

मेष राशि वाले प्रेम के बंधन को लेकर आप और गंभीर होंगे, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ (Taurus)

रचनात्मक सोच और नए विचार इस सप्ताह आपको नई दिशा देंगे. कार्यक्षेत्र में नए अवसर और सम्मान मिलने के योग हैं. प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी, हालांकि छोटे-मोटे मतभेद से बचना जरूरी होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और पुराने रोगों से राहत मिलने के संकेत हैं.

वृषभ राशि वालों का नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन (Gemini)

सप्ताह की शुरुआत में कार्य का दबाव रह सकता है, लेकिन बीच में राहत मिलेगी. प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा और आप अपने साथी के साथ छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. छात्रों के लिए समय अनुकूल है. सेहत में ऊर्जा बनी रहेगी.

मिथुन राशि वालों का साझेदारी के लिए समय अनुकूल है, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

कर्क (Cancer)

परिवार और रिश्तों को समय देना इस सप्ताह आपकी प्राथमिकता होगी. कार्यस्थल पर टीमवर्क से सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर हैं. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे. सेहत को लेकर लापरवाही न करें और दिनचर्या नियमित रखें.

कर्क राशि वालों का स्थानांतरण हो सकता है, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

सिंह (Leo)

आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता आपको आगे बढ़ाएंगे. कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट या पदोन्नति के संकेत हैं. प्रेम जीवन में किसी गलतफहमी का समाधान होगा. आर्थिक रूप से यह सप्ताह लाभकारी रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी, हालांकि यात्रा के समय सावधानी जरूरी है.

सिंह राशि वालो के लिए नए अवसर दस्तक दे सकते हैं, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या (Virgo)

निर्णय सोच-समझकर लें. प्रेम जीवन में मजबूती आएगी और साथी के साथ सुखद पल बिताने का अवसर मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक होगा. सेहत में सुधार और पुरानी थकान से राहत मिलेगी.

कन्या राशि वाले  ऊर्जा से भरे रहेंगे, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल

तुला (Libra)

यह सप्ताह संतुलन बनाए रखने का है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. प्रेम जीवन में स्पष्टता और ईमानदारी जरूरी होगी. आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है. पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है, सतर्क रहें.

तुला राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जानें 10 अगस्त से 16 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक (Scorpio)

सप्ताह की शुरुआत उत्साह और जोश से होगी. करियर में नए अवसर मिलेंगे. प्रेम संबंधों में स्थिरता और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. आर्थिक लाभ के योग हैं. सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक शांति महसूस करेंगे.

वृश्चिक राशि के कार्यों में सुधार आएगा, जानें 10 अगस्त से 16 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

धनु (Sagittarius)

इस सप्ताह आपको यात्रा और नए अनुभव का मौका मिलेगा. प्रेम जीवन में रोमांच और नयापन आएगा. नौकरी में बदलाव या नए अवसर की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. हल्की थकान महसूस हो सकती है, लेकिन कोई गंभीर समस्या नहीं होगी.

धनु राशि वालों के प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर (Capricorn)

मेहनत और अनुशासन से सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे. प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी, लेकिन समय की कमी से साथी नाराज हो सकता है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. योग और प्राणायाम से सेहत में लाभ होगा.

मकर राशि वालों का विवाहित जीवन सुखद रहेगा, जानें 10 अगस्त से 16 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल 

कुंभ (Aquarius)

आपकी योजनाएं इस सप्ताह सफल होंगी. प्रेम जीवन में खुशियां और रिश्तों में मजबूती आएगी. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या सम्मान मिलने के संकेत हैं. आर्थिक दृष्टि से समय लाभकारी है. सेहत बेहतर रहेगी.

कुंभ राशि वालों को नई रणनीतियां अपनाने की जरूरत पड़ सकती है, जानें 10 अगस्त से 16 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल 

मीन (Pisces)

यह सप्ताह आध्यात्मिक और भावनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा. प्रेम जीवन में गहराई और समझ बढ़ेगी. करियर में नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग को दिनचर्या में शामिल करें.

मीन राशि वालों को ऑनलाइन विस्तार से लाभ हो सकता है, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola