बिजनेस में मुनाफा या नुकसान का खतरा? पढ़ें 26 अप्रैल से 2 मई तक का साप्ताहिक फाइनेंशियल राशिफल

Published by :Radheshyam Kushwaha
Published at :26 Apr 2026 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
Weekly Financial Horoscope

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

Weekly Financial Horoscope: क्या इस सप्ताह आपकी आमदनी बढ़ेगी या खर्चों का दबाव रहेगा? निवेश, नौकरी और व्यापार में क्या रहेंगी स्थितियां? जानिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक आर्थिक और बिजनेस राशिफल

विज्ञापन

Weekly Financial Horoscope 26 April to 2 May 2026: यह सप्ताह 26 अप्रैल से 2 मई 2026 तक आर्थिक और बिजनेस मामलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर, अचानक लाभ और करियर में बड़ी प्रगति के संकेत दे रही है. वहीं कुछ राशियों को खर्च और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. इस सप्ताह धन, निवेश, नौकरी और व्यापार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से सभी 12 राशियों का विस्तृत आर्थिक राशिफल.

मेष साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी शुक्र स्वगृही होकर बैठे है तथा एकादश भाव के स्वामी शनि मंगल बुध के साथ द्वादश भाव में है, इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि के पंचम, छठे तथा सातवें भाव में संचरण करेंगे. मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे मजबूती लाने वाला रहेगा. बुध अच्छे स्थति में नहीं है, जिसे शुरुआत में कुछ रुकावटें महसूस हो सकती हैं, लेकिन सप्ताह आगे बढ़ते ही स्थितियां आपके पक्ष में आती जाएंगी. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है, जिससे मन में राहत महसूस होगी. सूर्य आपकी राशि के पहले भाव में हैं. बिजनेस में नए ऑर्डर या डील फाइनल होने के योग हैं, जो भविष्य में स्थिर आय का स्रोत बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ आय बढ़ने का संकेत दे रहा है. हालांकि अचानक खर्च मानसिक दबाव बढ़ा सकते हैं, इसलिए बजट को संतुलित रखना जरूरी रहेगा. एकादश भाव में राहु है निवेश के मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें, क्योंकि जोखिम की स्थिति बनी हुई है. पार्टनरशिप में लाभ तो होगा लेकिन विश्वास और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा. किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से पहले पूरी योजना और रिसर्च जरूरी होगी. परिवार से जुड़े खर्च इस सप्ताह सामने आ सकते हैं. सप्ताह के मध्य से आर्थिक स्थिति में सुधार दिखने लगेगा और अंत तक स्थिरता महसूस होगी. धैर्य और समझदारी इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी.

शुभ नंबर: 9
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें

वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी बुध एकादश भाव में शनि और मंगल के साथ बैठे है एवं एकादश भाव के स्वामी गुरु दूसरे भाव में रहेंगे. चंद्रमा आपकी राशि के चौथे पंचम तथा छठे भाव में संचरण करेंगे. वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से काफी मजबूत और स्थिरता देने वाला रहेगा. पुराने अटके हुए भुगतान या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है. व्यापार में लंबे समय से चल रही रुकावटें अब खत्म होती नजर आएंगी और नए अवसर सामने आएंगे. सूर्य द्वादश भाव में है. नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि का स्पष्ट योग बन रहा है, जिससे आय में स्थायी सुधार होगा. प्रॉपर्टी, जमीन या रियल एस्टेट से जुड़े कार्य लाभ दे सकते हैं. विदेश या बड़े संस्थानों से जुड़े अवसर भी इस सप्ताह आपके पक्ष में काम कर सकते हैं. हालांकि खर्च भी साथ-साथ बढ़ सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण जरूरी रहेगा. निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है, खासकर सुरक्षित योजनाओं में. शुक्र पहले भाव है पुराने कर्ज को कम करने में भी प्रगति हो सकती है. परिवार में आर्थिक स्थिरता का माहौल बनेगा और मानसिक शांति मिलेगी. बिजनेस में नए साझेदार या ग्राहक लाभ पहुंचा सकते हैं. यह सप्ताह आपको आर्थिक रूप से मजबूत दिशा देने वाला साबित होगा.
शुभ नंबर: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें

मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन अवसरों की कमी नहीं होगी. इस हफ्ते आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी चंद्रमा तीसरे, चौथे तथा पंचम भाव में संचरण करेंगे. वहीं एकादश भाव के स्वामी मंगल शनि और बुध के साथ दशम भाव में संचरण करेंगे, लेकिन बुध सप्ताह के अंत में राशि परिवर्तन करेंगे. सूर्य एकादश भाव में रहेंगे, जिससे आय के नए स्रोत बनेंगे. इस सप्ताह आपका खर्च भी बढ़ेगा, जिससे संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा. केंद्र में देव गुरु है, बिजनेस में कोई नई योजना या आइडिया आगे चलकर लाभ दे सकता है, लेकिन शुरुआत में धैर्य रखना जरूरी होगा. नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं, जो भविष्य में आर्थिक लाभ दे सकते हैं. शुक्र द्वादश भाव में है. डिजिटल, ऑनलाइन या कम्युनिकेशन से जुड़े कामों में लाभ की संभावना अधिक रहेगी. किसी पुराने निवेश से अचानक फायदा मिलने की स्थिति बन सकती है, जो राहत देगा. हालांकि जोखिम भरे निर्णय लेने से नुकसान की संभावना बनी रहेगी. पार्टनरशिप में स्पष्टता और समझदारी जरूरी होगी, नहीं तो तनाव हो सकता है. यात्रा या ट्रांसफर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति में अस्थिरता रहेगी लेकिन सही रणनीति से सुधार संभव है. सप्ताह के अंत तक कुछ राहत और नए अवसर सामने आ सकते हैं.
शुभ नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें

कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी सूर्य दशम भाव में है तथा एकादश भाव के स्वामी शुक्र स्वगृही होकर एकादश भाव में है. गुरु द्वादश भाव में है तथा चंद्रमा आपके राशि की दूसरे तीसरे तथा अंतिम दिन चौथे भाव में संचरण करेंगे. यह सप्ताह आर्थिक रूप से काफी संतुलित और राहत देने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से जो काम अटके हुए थे, वे अब धीरे-धीरे गति पकड़ते नजर आएंगे और इससे सीधे तौर पर आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय स्थिरता के साथ-साथ पहचान बढ़ाने वाला रहेगा, जिससे भविष्य में आय वृद्धि के मजबूत संकेत बनेंगे. व्यापार करने वालों को नए ग्राहक और नए ऑर्डर मिलने की संभावना है, जिससे कैश फ्लो बेहतर होगा. परिवार की ओर से सहयोग मिलने से आर्थिक दबाव काफी हद तक कम होगा. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई निर्णय इस सप्ताह लाभ दे सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है. नवम भाव में शनि और मंगल बुध की युति है, लेकिन सप्ताह के अंत में बुध बदलाव करेंगे. जिससे किसी पुराने मित्र या संपर्क से अप्रत्याशित आर्थिक सहायता मिल सकती है. निवेश के लिए समय धीरे-धीरे अनुकूल हो रहा है, लेकिन सुरक्षित विकल्प ही चुनना बेहतर रहेगा. खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, खासकर घरेलू जरूरतों के कारण. मानसिक रूप से यह सप्ताह आपको स्थिरता और राहत देने वाला रहेगा. सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और संतुलित दिखाई देगी.
शुभ नंबर: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें

सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक रूप से मिश्रित रहेगा, लेकिन अवसरों से भरपूर भी रहने वाला है. इस सप्ताह आपकी राशि के दूसरे और एकादश भाव के स्वामी बुध सप्ताह के आरंभ में अष्टम भाव में शनि और मंगल के साथ रहेंगे, फिर 01 मई को मेष राशि में अस्त होंगे. सप्ताह की शुरुआत में कुछ वित्तीय दबाव महसूस हो सकता है, खासकर बढ़ते हुए खर्चों और जिम्मेदारियों के कारण. हालांकि जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, आय के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे. बिजनेस में नई रणनीति अपनाने की जरूरत होगी, तभी लाभ की स्थिति मजबूत हो पाएगी. दशम भाव में शुक्र है नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका परिणाम भविष्य में सकारात्मक रहेगा. निवेश के मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें क्योंकि नुकसान की संभावना बनी हुई है. पुराने कर्ज या देनदारियों का दबाव थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है, लेकिन स्थिति संभल जाएगी. गुरु एकादश भाव में है विदेश या बड़े संस्थानों से जुड़े अवसर लाभ दे सकते हैं, बशर्ते धैर्य रखा जाए. पार्टनरशिप में सोच-समझकर निर्णय लें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. सूर्य नवम भाव में है. धन संचय पर इस सप्ताह विशेष ध्यान देने की जरूरत है. सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति में हल्का सुधार देखने को मिलेगा.
शुभ नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें

कन्या साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक दृष्टि से काफी प्रगतिशील और अवसरों से भरा रहेगा. आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी शुक्र नवम भाव में है तथा एकादश भाव के स्वामी चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश, पहला तथा अंतिम दिन दूसरे भाव से संचरण करेंगे. नए बिजनेस अवसर अचानक सामने आ सकते हैं, जो आगे चलकर स्थिर आय का मजबूत आधार बनेंगे. नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. शनि मंगल बुध सप्तम भाव में है, जिससे आय में भी सुधार होगा. पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं और इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. डिजिटल, ऑनलाइन और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिलेगा. हालांकि बढ़ते हुए काम के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं. गुरु दशम भाव में है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ या सौदा इस सप्ताह फायदेमंद साबित होगा. सूर्य अष्टम भाव में है. बिजनेस पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखना सफलता की कुंजी रहेगा. बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े कार्यों में अच्छी प्रगति होगी. कोई नई योजना या आइडिया भविष्य में बड़ा लाभ देगा. सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति काफी मजबूत और स्थिर हो जाएगी.
शुभ नंबर: 3
शुभ रंग: नीला
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें

तुला साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी मंगल देव शनि और बुध के साथ छठे भाव में मौजूद है. वहीं एकादश भाव के स्वामी सूर्य सप्तम भाव में स्थित है. चंद्रमा आपकी राशि के एकादश, द्वादश और अंतिम दिन पहले भाव में संचरण करेंगे, जिसे यह हफ्ता आर्थिक स्थिरता और संतुलन लेकर आएगा. गुरु नवम भाव में रहेंगे, जिससे बिजनेस में नए अवसर मिलने की संभावना है और कुछ पुराने रुके हुए काम अब गति पकड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को आय वृद्धि या बोनस मिलने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है, खासकर लंबी अवधि वाले निवेश में. हालांकि इस सप्ताह बड़े खर्च भी सामने आ सकते हैं, जिन्हें नियंत्रित करना जरूरी होगा. पंचम भाव में राहु है पार्टनरशिप में लाभ तो मिलेगा, लेकिन किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचना होगा. विदेशी काम या ऑनलाइन प्रोजेक्ट्स से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है. कोई नई डील या समझौता आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है. कर्ज से राहत मिलने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. धन प्रबंधन पर ध्यान देना इस सप्ताह सबसे जरूरी रहेगा. सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और संतुलित नजर आएगी.
शुभ नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को कमल और खीर अर्पित करें

यह भी पढ़ें: कुंडली में पीड़ित मंगल बना सकता है गंभीर रोगों का कारण, जानिए खतरनाक संकेत और उपाय

वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी गुरु अष्टम भाव में है तथा एकादश भाव के स्वामी बुध शनि मंगल के साथ पंचम भाव में रहेंगे. फिर सप्ताह के अंत में छठे भाव में अस्त होंगे. चंद्रमा आपकी राशि की दशम एकादश तथा द्वादश भाव में संचरण करेंगे. सूर्य छठे भाव में रहेंगे, जिसे आर्थिक दृष्टि से काफी मजबूत और अवसरों से भरा हुआ रहने वाला है. शुरुआत से ही किसी नए आय स्रोत के संकेत मिलने लगेंगे, जो धीरे-धीरे आपकी वित्तीय स्थिति को बेहतर दिशा में ले जाएंगे. बिजनेस में कोई बड़ी डील या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट फाइनल होने की संभावना बन रही है, जिससे लंबे समय तक स्थिर आय मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में आर्थिक ग्रोथ का रास्ता खोलेगी. शुक्र सप्तम भाव में है पुराने अटके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना भी मजबूत है, जिससे मन में राहत महसूस होगी. हालांकि इस सप्ताह खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, राहु चौथे भाव में है खासकर परिवार या जरूरतों से जुड़े मामलों में. निवेश के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. पार्टनरशिप में सहयोग बढ़ेगा लेकिन पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी रहेगा. किसी पुराने संपर्क से अचानक लाभ मिलने की संभावना भी बन सकती है. आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी. सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत और स्थिर नजर आएगी.
शुभ नंबर: 8
शुभ रंग: मैरून
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल वस्तु का दान करें

धनु साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी शनि देव मंगल और बुध के साथ चौथे भाव में रहेंगे एकादश भाव के स्वामी शुक्र छठे भाव में संचरण करेंगे. सूर्य छठे भाव में है चंद्रमा आपकी राशि के नवम दशम तथा अंतिम दिन एकादश भाव में रहेंगे. सप्ताह में आर्थिक रूप से प्रगति और नए अवसरों से भरपूर रहने वाला है. शुरुआत में कुछ नए अवसर अचानक सामने आ सकते हैं, जो आपकी आय के स्रोतों को बढ़ा सकते हैं. छठे भाव में शुक्र है नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. गुरु सप्तम भाव में है बिजनेस में विस्तार के योग बन रहे हैं और नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं, जिससे मुनाफा बढ़ेगा. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, खासकर उन योजनाओं में जो लंबे समय से चल रही हैं. सप्ताह के अंत में बुध अच्छे स्थति में नहीं रहेंगे खर्चों में वृद्धि भी इस सप्ताह चिंता का कारण बन सकती है, इसलिए संतुलन जरूरी होगा. यात्रा या बाहर के कामों से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं. साझेदारी में लाभ मिलेगा लेकिन निर्णय सोच-समझकर लेना होगा. पुराने कर्ज से राहत मिलने की शुरुआत हो सकती है, जिससे मानसिक बोझ कम होगा. सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा और अंत तक स्थिरता बढ़ेगी. धैर्य और समझदारी से लिया गया हर निर्णय लाभकारी साबित होगा.
शुभ नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें

मकर साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी शनि और एकादश भाव के स्वामी मंगल तीसरे भाव में बुध के साथ रहेंगे चंद्रमा आपके राशि की अष्टम नवम तथा दशम भाव में संचरण करेंगे. यह सप्ताह आर्थिक रूप से बेहद मजबूत और निर्णायक साबित हो सकता है. व्यापार में कोई बड़ी डील या नया प्रोजेक्ट फाइनल होने की संभावना है, जो लंबे समय तक स्थिर लाभ देगा. छठे भाव में गुरु है नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय प्रमोशन या वेतन वृद्धि का मजबूत संकेत लेकर आ रहा है. निवेश के मामलों में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है, सूर्य चौथे भाव में है सप्ताह के अंत में बुध छठे भाव में संचरण करेंगे खासकर पुराने और लंबे समय से किए गए निवेश से लाभ होगा. प्रॉपर्टी, जमीन या वाहन से जुड़ा कोई बड़ा लाभ इस सप्ताह सामने आ सकता है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं. पुराने अटके पैसे मिलने की संभावना मजबूत है, जिससे आर्थिक दबाव कम होगा. दूसरे भाव राहु है में पार्टनरशिप में स्थिरता और लाभ दोनों की स्थिति बनेगी. किसी नए बिजनेस आइडिया या योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. मेहनत का पूरा परिणाम अब धीरे-धीरे सामने आने लगेगा. सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत और स्थिर हो जाएगी.
शुभ नंबर: 8
शुभ रंग: काला
उपाय: शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि मंदिर में दर्शन करें

कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी राशि के दूसरे और एकादश भाव के स्वामी गुरु पंचम भाव में है तथा चंद्रमा आपके राशि की सातवें आठवें तथा नवम भाव में संचरण करेंगे. शनि और मंगल बुध के साथ दूसरे भाव में हैं, जो आर्थिक दृष्टि से सकारात्मक बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. गुरु पंचम में है तथा सूर्य तीसरे भाव में बिजनेस में विस्तार के संकेत हैं और नए प्रोजेक्ट या क्लाइंट जुड़ सकते हैं. नौकरी में आय वृद्धि या बोनस मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. शुक्र चौथे भाव में है निवेश के मामलों में लाभ मिलने की संभावना है, खासकर सुरक्षित और लंबी अवधि की योजनाओं में. हालांकि इस सप्ताह खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. विदेश या बड़े संस्थानों से जुड़े काम आर्थिक लाभ दे सकते हैं. पुराने कर्ज से राहत मिलने की दिशा में धीरे-धीरे प्रगति होगी. साझेदारी में किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेना आवश्यक रहेगा. कोई नई योजना भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है. सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत और संतुलित हो जाएगी.
शुभ नंबर: 4
शुभ रंग: नीला
उपाय: शनिवार को जरूरतमंद को नीले वस्त्र या कंबल दान करें

मीन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

इस सप्ताह दूसरे भाव के स्वामी मंगल और एकादश भाव के स्वामी शनि बुध के साथ पहला भाव में है तथा चंद्रमा आपके राशि में छठे सातवें तथा अंतिम दिन आठवें भाव में संचरण करेंगे. आर्थिक रूप से बेहद शुभ, स्थिर और प्रगति देने वाला साबित होगा. शुरुआत से ही नए अवसर सामने आने लगेंगे, जो आपकी आय में वृद्धि का कारण बन सकते हैं. शुक्र तीसरे भाव में है नौकरी या करियर से जुड़ा कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सूर्य दूसरे भाव में है तथा सप्ताह के अंत में बुध दूसरे भाव में गोचर करेगे लेकिन अस्त होंगे बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं और नए ग्राहक या डील जुड़ सकती है. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है, जिससे वित्तीय संतुलन बेहतर होगा. पुराने अटके हुए पैसे वापस मिलने की स्थिति बन सकती है, जिससे राहत महसूस होगी. हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा, नहीं तो लाभ का असर कम हो सकता है. पार्टनरशिप में सहयोग बढ़ेगा और लाभ की स्थिति मजबूत होगी. कोई नई योजना या आइडिया इस सप्ताह सफलता की ओर तेजी से बढ़ सकता है. परिवार का सहयोग भी आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति काफी मजबूत, स्थिर और संतोषजनक हो जाएगी.
शुभ नंबर: 7
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी पत्र अर्पित करें

यह भी पढ़ें: कन्या राशि के लोग क्यों होते हैं खास, जानिए उनकी 15 प्रमुख विशेषताएं

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola