वृश्चिक राशिफल 14 मार्च 2026: क्या करियर में मिलेंगे नए अवसर या जल्दबाजी के फैसले बढ़ाएगी परेशानी?

Updated at : 14 Mar 2026 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal

आज 14 मार्त 2026 का वृश्चिक राशिफल

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए 14 मार्च दिन शनिवार कैसा रहने वाला है. यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम की वृद्धि लेकर आएगा. चंद्रमा आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं. तृतीय चंद्रमा और चतुर्थ भाव के सूर्य-बुध आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएंगे. आज नए प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात संभव है.

करियर-बिजनेस: करियर में आज आप अपनी संवाद शैली से बड़े-बड़े सौदे फाइनल करने में सफल रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी. व्यापार में आज आप जोखिम उठा सकते हैं. आज बिजनेस पार्टनर से आपको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज उत्साह और रोमांच बना रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा या पिकनिक पर जा सकते हैं. तृतीय चंद्रमा आपके बीच के संचार को बेहतर बनाएंगे. आज पार्टनर से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य आज ऊर्जा से भरपूर रहेगा. चतुर्थ भाव के मंगल के कारण एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या हो सकती है. मसालेदार भोजन से परहेज करें. नियमित रूप से योग और प्राणायाम करें ताकि आपका मानसिक स्वास्थ्य भी स्थिर बना रहे.

सावधानी: यात्रा के दौरान अपने सामान का ख्याल रखें और जल्दबाजी में कोई भी दस्तावेज साइन न
करें.
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन  पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola