वृश्चिक राशिफल 8 अप्रैल 2026: धन लाभ के योग, लेकिन वाणी पर रखें नियंत्रण

Updated at : 08 Apr 2026 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal

8 अप्रैल 2026 का वृश्चिक राशिफल

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 08 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 08 April 2026: आज वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा का दूसरे भाव में होना आर्थिक मजबूती देगा. मीन राशि में सूर्य, शनि और मंगल की युति आपकी वाणी में कठोरता ला सकती है. परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं. धैर्य बनाए रखना आपके हित में होगा.

करियर और बिजनेस: बिजनेस में धन का आगमन बढ़ेगा. अटके हुए पेमेंट आज प्राप्त हो सकते हैं. निवेश के मामले में अनुभवी लोगों की सलाह लें. मीन राशि के ग्रहों का प्रभाव आपके शत्रु बढ़ा सकता है, इसलिए सतर्क रहें. नौकरी में आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज तनाव रह सकता है. पार्टनर से फोन पर बात करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें. पुरानी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है. स्थिति को संभालने के लिए उन्हें डिनर पर ले जाएं और शांति से बात सुलझाने की कोशिश करें.

स्वास्थ्य: आज गले में खराश या दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है. गर्म पानी का सेवन करें. मंगल के प्रभाव से चोट लगने की आशंका है, इसलिए सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय सावधानी बरतें. रात को हल्का भोजन करें, ताकि पाचन तंत्र ठीक से काम कर सके.

  • सावधानी: निवेश से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें.
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: मैरून

यहां पढ़ें राशिफल में जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola