ePaper

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 01 January 2026 : आज का दिन आपके लिए रहेगा बेहद खास, वाणी पर संयम रखें

Updated at : 01 Jan 2026 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Vrishchik Rashifal 1 january 2026

वृश्चिक आज का राशिफल 01 जनवरी 2026

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 01 January 2026 वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार. पढ़ें आज का दैनिक वृश्चिक राशिफल

विज्ञापन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 01 January 2026 : आज 01 जनवरी 2026 , दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथी रात 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे विराजमान है और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा आज साल का पहला दिन गुरुवार …

Vrishchak Aaj Ka Rashifal वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : नए साल का पहला दिन आपके लिए आर्थिक समृद्धि, पारिवारिक सुख और वाणी के प्रभाव में वृद्धि लेकर आएगा. आपकी राशि के स्वामी मंगल, धनु राशि (द्वितीय भाव) में सूर्य, बुध और शुक्र के साथ स्थित हैं, जो एक अत्यंत शक्तिशाली ‘राजयोग’ का निर्माण कर रहे हैं.
करियर / बिज़नेस: धन प्राप्ति के लिए नया साल बहुत शुभ संकेत दे रहा है. यदि आपका पैसा कहीं लंबे समय से फंसा हुआ था, तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है. पैतृक संपत्ति या पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को अपनी बुद्धिमानी और मेहनत के बल पर कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है.

रिलेशनशिप: परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और सभी सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर होगा. वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे आप कठिन परिस्थितियों को भी बातचीत से सुलझा लेंगे. प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और आप अपने साथी के साथ नए साल का जश्न किसी यादगार तरीके से मनाएंगे.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि, मंगल और सूर्य की युति के कारण आंखों या दांतों में हल्की समस्या हो सकती है. अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचें, क्योंकि पेट में गर्मी या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है.

सावधानी: अपनी आर्थिक योजनाओं या गुप्त सफलताओं का बखान हर किसी के सामने न करें. निवेश के मामले में किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आने के बजाय अपनी अंतरात्मा की सुनें. गुस्से में आकर किसी को कड़वे शब्द बोलने से बचें, वरना बने-बनाए रिश्तों में दरार आ सकती है.

उपाय: नए साल की शुभ शुरुआत के लिए हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों को लाल रंग की मिठाई या फल बांटें.

शुभ रंग: गहरा लाल और मैरून
शुभ अंक: 9 और 1

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Pradosh Vrat 2026: न्यू ईयर पर दुर्लभ संयोग, जानें प्रदोष व्रत नियम, पूजा विधि, शुभ समय और शनि-राहु केतु दोष के उपाय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola