वृषभ राशि के दशम भाव में ग्रहों का महाजमावड़ा, इस हफ्ते करियर में बदलाव के संकेत

Vrishabh Saptahik Rashifal 22 To 28 February 2026: आपकी राशि के स्वामी शुक्र कुंभ राशि (दशम भाव) में चार अन्य ग्रहों के साथ युति करेंगे. सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से गुजरेंगे, जबकि गुरु द्वितीय और शनि एकादश भाव में रहेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा.
Vrishabh Saptahik Rashifal: वृषभ राशि: इस सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का आपकी राशि में होना धन लाभ के योग बनाएगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, हालांकि शुक्र के कुंभ में होने से खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है.
करियर: चंद्रमा का आपकी राशि में गोचर आर्थिक लाभ के नए द्वार खोलेगा. करियर में स्थिरता आएगी, लेकिन शनि की मीन राशि में उपस्थिति के कारण मेहनत का फल थोड़ा विलंब से मिल सकता है.
लव लाइफ: शुक्र का कुंभ में होना आपके आकर्षण को बढ़ाएगा, जिससे नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप साथ में अच्छा समय बिताएंगे.
स्वास्थ्य: चंद्रमा के गोचर के दौरान मानसिक शांति बनी रहेगी, लेकिन आंखों से संबंधित छोटी परेशानियां हो सकती हैं. धूल और प्रदूषण से बचाव करना आपके लिए हितकारी रहेगा.
सावधानी: राहु और बुध की युति के कारण गलतफहमी पैदा हो सकती है. दूसरों की बातों में आकर अपने करीबी रिश्तों पर शक न करें.
उपाय: शुक्रवार को किसी कन्या को सफेद मिठाई या मिश्री खिलाएं.
शुभ अंक- 6, 15, 24
शुभ रंग- सफेद और गुलाबी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










