ePaper

मिथुन राशि वालों का इस सप्ताह चमकेगा भाग्य, देवगुरु बृहस्पति-बुध दे रहे प्रबल शुभ संकेत

Updated at : 20 Feb 2026 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
Mithun Saptahik Rashifal

साप्ताहिक राशिफल

Mithun Saptahik Rashifal 22 To 28 February 2026: इस सप्ताह देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में विराजमान रहेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में होगा, वहीं राशि स्वामी बुध कुंभ राशि के पंचग्रही योग का हिस्सा रहेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि: देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में हैं और चंद्रमा का आगमन सप्ताह के उत्तरार्ध में होगा. यह समय आध्यात्मिक प्रगति और नई योजनाओं को लागू करने के लिए उत्तम है. भाग्य का साथ मिलेगा.

करियर: आपकी राशि में गुरु का होना ज्ञान और बुद्धि को बढ़ाएगा, जिससे नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे. व्यावसायिक यात्राएं सफल होंगी और बड़े निवेश के लिए सप्ताह का मध्य उत्तम है.

लव लाइफ: प्रेमी के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है. चंद्रमा जब आपकी राशि में आएगा, तब आपसी संवाद और संवेदनशीलता बढ़ेगी जिससे रिश्ता मजबूत होगा.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गुरु और शनि की स्थिति के कारण पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. बाहर के खाने-पीने से परहेज करें और पर्याप्त पानी पिएं.

सावधानी: केतु का सिंह में होना भाई-बहनों से विवाद करा सकता है. पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें और अपनी राय थोपने से बचें.

उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं. ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें.

शुभ अंक- 5, 14, 23
शुभ रंग- हरा और नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola