ePaper

कर्क राशि अष्टम भाव में शक्तिशाली पंचग्रही योग, इस हफ्ते जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी

Updated at : 20 Feb 2026 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Kark Saptahik Rashifal

साप्ताहिक राशिफल

Kark Saptahik Rashifal 22 To 28 February 2026: आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा इस सप्ताह मेष से कर्क राशि तक का सफर तय करेंगे. शनि आपके भाग्य भाव में रहेंगे और कुंभ राशि का भारी जमावड़ा आपके अष्टम भाव में स्थित होगा. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Kark Saptahik Rashifal: कर्क राशि: इस सप्ताह के अंत में चंद्रमा के आपकी राशि में आने से संवेदनशीलता बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं.

करियर: इस सप्ताह के अंत में चंद्रमा का आपकी राशि में आना मानसिक प्रसन्नता और कार्य सिद्धि देगा. हालांकि, कुंभ राशि के पंचग्रही योग के कारण कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन सप्ताह का अंत सुखद रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग आपको मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद करेगा.

स्वास्थ्य: चंद्रमा के गोचर के कारण कफ और जुकाम की समस्या हो सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दें.

सावधानी: इस सप्ताह बजट बनाकर चलें और उधार देने से बचें, अन्यथा पैसा फंस सकता है.

उपाय: सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक करें और अक्षत (चावल) अर्पित करें.

शुभ अंक- 2, 11, 20
शुभ रंग- सफेद और सिल्वर

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola