ePaper

कन्या राशि के छठे भाव में पंचग्रही शक्ति, शत्रुओं पर विजय और नौकरी में उन्नति के मजबूत योग

Updated at : 20 Feb 2026 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
Kanya Saptahik Rashifal

साप्ताहिक राशिफल

Kanya Saptahik Rashifal 22 To 28 February 2026: आपकी राशि स्वामी बुध कुंभ राशि के छठे भाव में अन्य चार ग्रहों के साथ स्थित रहेंगे. शनि आपके सप्तम भाव में और गुरु आपके दशम भाव में गोचर करेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Kanya Saptahik Rashifal: कन्या राशि: यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. विवादों से दूर रहें और लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें.

करियर: बुध का कुंभ में होना आपके तर्कों को मजबूत करेगा, जिससे आप मीटिंग्स में प्रभावशाली रहेंगे. नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो यह सप्ताह आपको अच्छे अवसर प्रदान कर सकता है.

लव लाइफ: लव लाइफ में स्थिरता आएगी और आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक जिम्मेदार महसूस करेंगे. छोटी-मोटी नोकझोंक को नजरअंदाज करना ही रिश्ते की बेहतरी के लिए सही होगा.

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव के कारण अनिद्रा की समस्या हो सकती है, इसलिए ध्यान करें. पर्याप्त नींद लें ताकि दिनभर कार्यक्षमता बनी रहे.

सावधानी: छठे भाव में मंगल का गोचर शत्रुओं को बढ़ा सकता है. विवादों से दूर रहें और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें.

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें. बुधवार के दिन छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें.

शुभ अंक- 5, 23, 32
शुभ रंग- हल्का हरा और ग्रे

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola