Taurus Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: वृषभ राशि वालों के लिए यात्रा लाभदायक सिद्घ हो सकती है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Dec 2024 3:09 PM
Taurus Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024
Taurus Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: दिसंबर 2024 का दूसरा सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आएगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Taurus Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: वृष राशि वालों के लिए दिसंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
वृष- इस सप्ताह लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है.आप खूब मजे करेंगे और परिवार के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं.सेहत से जुड़ी बातों पर खास ध्यान दें.छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना सकते हैं.प्यार भी परवान चढ़ेगा.
कैरियर/बिजनेस- नौकरीपेशा जातकों धन कमाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे एवं दूसरी तरफ कम खर्च के कारण धन बचत की संभावना है. इस समय व्यवसाय संबंधित यात्रा लाभ प्रदान करेगी. जो जातक नौकरी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है.कमिशन के धंधे में फायदा होना की संभावना है.विदेश या लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक सिद्घ हो सकती है. आपकी एकाग्रता बढ़ेगी एवं अभ्यास में रुचि जागेगी. विदेश अभ्यास के लिए वीजा आदि संबंधित काम चल रहा हो तो सफलता मिलने की संभावना है.
रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों के मामले में उतार चढ़ाव की संभावना बहुत कम है.यदि संभव हो सके तो हर प्रकार के संबंधों में संप्रेषण पर अधिक बल दें, ताकि संबंधों में निरंतर जुड़ाव बना रहे. इस समय दोस्तों एवं भाईयों के साथ किसी भी तरह का वाद विवाद न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें.इस समय विरोधी चाल चल सकते हैं,आपको सतर्क रहने की जरूरत है.
हेल्थ- इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर चिताएं बनी रहेंगी.बढ़ते खर्चों और आय के सीमित स्त्रोतों की वजह से आप मानसिक दबाव में रह सकते हैं. पेट की बीमारियां हो सकती है इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें.जीवन साथी का स्वास्थ कुछ ढीला रह सकता है.काम करते समय बीच-बीच में अपनी आंखो को थोड़ा विश्राम अवश्य दें.माता जी की सेहत का भरपूर ख्याल रखें.
लकी डेट– 10,11,12
लकी कलर– गुलाबी, पीला , लाल
लकी दिन– सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
उपाय– यदि जीवन में लगातार कार्यों में बाधाएं आती है तो किसी भी दिन किसी मंदिर में अनाज के दाने चड़ाकर सच्चे मन से अपनी मनोकामना को कहिये , काम अवश्य ही निर्विघ्न रूप से पूर्ण और सफल होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










