Aries Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: मेष राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Aries Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024
Aries Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: दिसंबर 2024 का दूसरा सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आएगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Aries Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: मेष राशि वालों के लिए दिसंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Aries Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: मेष राशि वालों के लिए दिसंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मेष- इस सप्ताह प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.कुछ वक्त आप खुशनुमा माहौल में रहेंगे.साथ ही अनावश्यक चीजों से दूरी बनाए रखें जिनसे संपर्क में आने से आपको परेशानी हो सकती है.सभी क्षेत्रों में सुधार देखने को मिलेगा.खानपान आपको आकर्षित करेगा,घरेलू सामानों पर खर्च कर सकते हैं.
कैरियर/बिजनेस- आपके अच्छे कार्य को देखते हुए कार्यालय प्रबंधन आपको पदोन्नति,प्रोत्साहन राशि, पुरस्कार आदि प्रदान कर सकता है.इससे आपका मनोबल मजबूत होगा.छात्र वर्ग के लिए समय अनुकूल है. छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा.स्कोलरशिप या आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है.आपके आत्मविश्वास में वृद्घि होने की संभावना है. लेकिन, अति आत्मविश्वास के कारण आपको नुकसान होने की संभावना है.
रिलेशनशिप- आपको संबंधों में संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी.आपके वाणी व्यवहार के कारण किसी दूसरे व्यक्ति को मानसिक रूप से ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें. आप संबंधों को लेकर बिन बात चिंता कर सकते हैं.इससे आपको मानसिक तौर पर विचलित होंगे.
हेल्थ- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक दबाव में अपनी बुद्धि-विवेक का प्रयोग करें, क्योंकि इस दौरान आप अक्रामक हो सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में पिताजी का स्वास्थ्य आपको थोड़े समय के लिए परेशान कर सकता है. कार्य की अधिकता के कारण आप सप्ताह थकान भी महसूस करेंगे.आपको कुछ ज्यादा ही खाने की तरफ आकर्षित है इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें.माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. नियमित चेकअप करवा लें.स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने से और लापरवाही ना बरतने से आपको कुछ राहत अवश्य मिल सकती है.
लकी डेट-08,09,14
लकी कलर-गुलाबी, पीला , लाल
लकी दिन-सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी-अपना ध्यान लक्ष्यों पर बनाये रखें. तथा इधर- उधर के विषयों में अपनी व्यस्तता में कमी करे.
उपाय- जीवन में मनवांछित सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से अपने माता – पिता और बड़े बुजर्गो का आशीर्वाद लें कर ही अपने दिन की शुरुआत करें और तभी घर से कहीं बाहर जाएं ,याद रखिये उनका कभी भी किसी भी दशा में दिल न दुखाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










