Scorpio Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: वृश्चिक राशि वालों को यात्रा पर जाने से बचना चाहिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Dec 2024 3:04 PM
Scorpio Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024
Scorpio Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: दिसंबर 2024 का दूसरा सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आएगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Scorpio Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिसंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.
वृश्चिक- इस सप्ताह किसी तीर्थ दर्शन या कहीं घूमने से आपका मन खुश हो जाएगा. जरुत से ज्यादा नहीं सोचें क्योंकि इससे कुछ भी नहीं मिलने वाला है. अपने प्रियजन के साथ अच्छा समय व्यतीत करें और उन्हें गिफ्ट देकर खुश करें. नए वाहन की खरीदी या घर की साज-सज्जा पर खर्च कर सकते हैं. अच्छी किस्मत के लिए भगवान पर भरोसा रखें.
कैरियर /बिजनेस- नौकरी परिवर्तन एवं स्थानांतरण की संभावना बन रही है.इस बात को ध्यान में रखते हुए स्वयं को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखें.नौकरीपेशा जातकों को इस समय अपने सह एवं अधीनस्थ कर्मियों से अनजाना भय महसूस होगा.छात्र वर्ग को किसी भी प्रकार की यात्रा पर जाने से बचना चाहिए. छात्र वर्ग को ध्यान, योग एवं कसरत पर ध्यान देना चाहिए,ताकि मानसिक शांति एवं एकाग्रता में वृद्घि हो.
रिलेशनशिप- संबंधों के मामले में समय आपके अनुकूल है.लेकिन फिर भी आप किसी न किसी कारण प्रेम संबंधों को लेकर चिंता महसूस करेंगे.आपको अपने प्रियजन का सहयोग मिलेगा.जिसके पश्चात आप राहत की सांस लेंगे.आपको पारिवारिक विवादों से बचने की जरूरत रहेगी.आप पारिवारिक मामलों में समाधान लाने की नीति पर ध्यान केंद्रित करें एवं मामले को तूल देने से बचें.माता पिता के साथ अच्छे से व्यवहार करें, अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है.
हेल्थ-इस सप्ताह आपको कुछ तकलीफ हो सकती है.स्वस्थ रहने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल बदलने का फैसला ले सकते हैं.खानपान पर नियंत्रण रखें.एसिडिटी हो सकती है. मसालेदार खाने से बचें.आप को अपने ही नही बल्कि घर के बुज़ुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता भी सता सकती है.खाने की लापरवाही से आपको गैस आदि की परेशानी महसूस हो सकती है जिसे आप स्वयं ही दूर कर सकते हैं.
लकी डेट-08,09,14
लकी कलर-गुलाबी, पीला , लाल
लकी दिन-सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी– बिजनेस में इस दौरान कोई जोखिम वाला काम न करें, घाटा लग सकता है और आपका करियर भी प्रभावित हो सकता है.
उपाय- शुक्ल पक्ष के सोमवार को संध्या से पहले एक मुट्ठी बासमती चावल माता लक्ष्मी का स्मरण करते हुए बहती हुई नदी में डाल दें धन लाभ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










