Libra Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: तुला राशि वाले आंख मूंदकर किसी पर भी विश्वास मत कीजिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Dec 2024 3:05 PM
Libra Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024
Libra Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: दिसंबर 2024 का दूसरा सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आएगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Libra Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: तुला राशि वालों के लिए दिसंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
तुला- इस सप्ताह अधूरे पड़े काम पूरे होंगे.किसी रिश्तेदार का घर आना हो सकता है.अपने वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के विवाद से बचने की कोशिश करें. अपने प्रेमी या प्रेमिका को तोहफा देकर खुश करें, इससे रिश्तों में मजबूती आएगी.घर में कोई बड़ा जिद्दी स्वभाव दिखा सकता है.आंख मूंदकर किसी पर भी विश्वास मत कीजिए.
कैरियर/बिजनेस- व्यवसाय तेजी से विस्तार करेगा.इसके कारण आपकी कंपनी का टर्नओवर बढ़ेगा.आपका ग्राहक आधार भी मजबूत होगा.जमीन,मकान या अन्य अचल संपत्ति संबंधित कारोबार में जुड़े जातकों को काफी लाभ होने की संभावना है.आपको विरासती संपत्ति से अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है.
रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में सुख शांति बनी रहने की संभावना है.यदि संबंधों में पहले से तनाव चल रहा है तो इस समय तनाव खत्म होने की संभावना है.बच्चों की तरफ से मान सम्मान एवं प्रेम मिलने की संभावना है.दोस्तों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है.वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे एवं आपसी समझ बढ़ेगी.
हेल्थ- इस सप्ताह खान-पान पर संयम रखें.यात्रा के दौरान चोटिल हो सकते हैं.घूमने की योजना पर विचार कर लें.नींद सुखद लगेगी.अत्यधिक मसालेदार खाने से बचें.आंतों में समस्या हो सकती है.अत्यधिक भागदौड़ होने के कारण आपको थकावट का अनुभव हो सकता है जिस कारण आपका मन भी उचाट रह सकता है इसलिए काम के दौरान अपनी सेहत की अवहेलना न करें.
लकी डेट– 10,11,12
लकी कलर- गुलाबी, पीला , लाल
लकी दिन– सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी– आपको चाहिए कि छोटी छोटी बातों पर झगड़ें और विवाद करने से बचें.किसी भी मामले को लेकर जिद न करें क्योंकि आपकी जिद संबंधों में दरार का कारण बन सकती है.
उपाय– अपने कार्य क्षेत्र में धन लाभ एवं निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए घर में बनने वाली पहली 3 रोटी गाय,कुत्ते और पक्षियों ( कौओं ) के लिए निकाल कर उन्हें घी और हल्का मीठा लगाकर लगाकर देने से सदैव लाभ ही लाभ की प्राप्ति होती है . बुधवार को गाय को हरी सब्जी ध्चारा एवं गुरुवार को प्रातः तुलसी में थोडा कच्चा दूध डालने से भी उस घर में हमेशा सम्रद्धि बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










