Gemini Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: मिथुन राशि वालों को कड़ी मेहनत करनी होगी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Dec 2024 3:08 PM
Gemini Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024
Gemini Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: दिसंबर 2024 का दूसरा सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आएगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Gemini Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: मिथुन राशि वालों के लिए दिसंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मिथुन- इस सप्ताह आपको सबकुछ मिलेगा जिसके लिए आपने कोशिश की है.अपने लक्ष्यों को पूरा कीजिए,क्योंकि आपकी मेहनत बेकार नहीं जाने वाली है. अगर किसी को उधार दिया है,तो इस सप्ताह आपको पैसे वापस मिल जाएंगे.दोस्तों और भाई-बहनों के साथ बाहर निकलना आपके लिए अच्छा होगा. किसी तीर्थस्थान पर जा सकते हैं.
कैरियर/बिजनेस– नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहकर कार्य करने की जरूरत है क्योंकि विरोधी किसी भी प्रकार की चाल चल सकते हैं. शेयर एवं सट्टा बाजार में निवेश करने वाले जातक यदि सोच समझकर निवेश करते हैं,तो उनको लाभ होने की संभावना है.इस समय किसी पर भी अंधविश्वास न करें.तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए काफी अनुकूल है जबकि उच्च शिक्षा, चिकित्सा अनुसंधान आदि में अभ्यास करते जातकों को अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने के लिए शुरूआत से कड़ी मेहनत करनी होगी.
रिलेशनशिप- प्रियजन से बार बार मिलने की तमन्ना रहेगी एवं आपकी मुलाकात सफल रहने की संभावना है.मन ही मन आपको प्रेम सुख एवं आत्मीयता का अहसास होगा. किसी नए स्थान पर मिलन मुलाकात की संभावना है. दोस्तों के साथ आपके रिश्ते अधिक मजबूत होंगे.आपकी अपने पुराने बचपन के परिचितों से मुलाकात होने की संभावना है.
हेल्थ- इस सप्ताहआपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक दबाव में अपनी बुद्धि-विवेक का प्रयोग करें, क्योंकि इस दौरान आप अक्रामक हो सकते हैं.पिताजी का स्वास्थ्य आपको थोड़े समय के लिए परेशान कर सकता है. कार्य की अधिकता के कारण आप थकान भी महसूस करेंगे. पेट दर्द से परेशान कर सकता है.सावधान रहें.ईश्वर की आराधना करें जिस से स्वास्थ्य सम्बंधित नकारात्मकता दूर हो सके.कम्प्यूटर पर अधिक समय बैठकर काम करते हैं तो सिरदर्द अथवा आंखो से जुड़े रोग भी आपको परेशानी में डाल सकते हैं.
लकी डेट– 10,11,12
लकी कलर– गुलाबी, पीला , लाल
लकी दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- इस सप्ताह जल्दबाजी से काम बिल्कुल न लें. किसी भी बहस में न उलझें. कोशिश करें कि अपना काम सलीके से करें.
उपाय- प्रतिदिन प्रातः काल कुल्ला करके सर्वप्रथम थोडा शहद चख लें ,तत्पश्चात नियमित रूप से सुबह नहाने के बाद सूर्य देवता को ताम्बें के बर्तन में गुड़/चीनी,फूल मिश्रित जल से अर्ध्य दिया करें,इससे जीवन में समस्त बाधाएँ दूर होती है एवं मान सम्मान ,ऐश्वर्य और सफलता की प्राप्ति होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










