Leo Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: सिंह राशि वालों को मानसिक तनाव घेर सकता है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Dec 2024 3:07 PM
Leo Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024
Leo Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: दिसंबर 2024 का दूसरा सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आएगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Leo Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
सिंह- इस सप्ताह आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा. प्रियतम के साथ बेहतर वक्त बीताएंगे. बेहतर नतीजे पाने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है. बिजनेसमेन और कॉर्पोरेट सेक्टर में सर्विस करने वाले जातकों को मुनाफा होगा.
कैरियर/बिजनेस- नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूलता ला सकता है. पदोन्नति या वेतन बृद्धि के योग बन रहे हैं. यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो कोई बेहतर नौकरी मिल सकती है. व्यवसायी कहीं बेहतर जगह पूंजी निवेश कर सकते हैं.विद्यार्थियों को लगन और एकाग्रता के साथ अध्ययन करना होगा.अध्ययन में किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी.
रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.आप अन्य संसाधनों के माध्यम से निरंतर अपने प्रियजन के संपर्क में रहेंगे. आप अपने प्रियजन से मुलाकात करने में सफल होंगे. अपने परिचित, रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों से अच्छा व्यवहार करने का प्रयास करें.
हेल्थ- स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह अच्छा है.बस अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको अपने ग़ुस्से, अहंकार को त्यागना होगा. कार्य के दौरान अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही न बरतें . माता जी एवं लाइफ़ पार्टनर के स्वास्थ्य के कारण आपको मानसिक तनाव घेर सकता है. तली हुई चीज़ों को न खाएँ. हल्का भोजन करें, अन्यथा पेट से संबंधित समस्या संभव है.ज्यादा उत्तेजना से बचें अन्यथा दिल संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं. अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको कुछ व्यायाम अवश्य करना चाहिए.
लकी डेट-08,09,14
लकी कलर-गुलाबी, पीला , लाल
लकी दिन-सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी– जो भी करें सोच-समझ कर करें क्योकि आपके सामने पूरा जीवन पड़ा है, इसलिए आवेश या जल्दबाजी में काम ना लें.
उपाय- रविवार को छोड़कर रोजाना सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ में सादा जल और शनिवार के दिन दूध, गुड/शक्कर , मिश्रित जल चड़ाकर और संध्या के समय धूप/कडवे तेल का दीपक अर्पित करके अपनी मनोकामना कहिये , हर कार्यों में शीघ्र ही सफलता मिलनी लगेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










