Cancer Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: कर्क राशि वाले गंभीर मसलों पर सोचना बंद करें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Dec 2024 3:07 PM
Cancer Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024
Cancer Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: दिसंबर 2024 का दूसरा सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आएगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Cancer Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: कर्क राशि वालों के लिए दिसंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क– इस सप्ताह चिंतन करें लेकिन जरुरत से ज्यादा नहीं सोचें,ये आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.इसलिए गंभीर मसलों पर सोचना बंद करें, यही आपके लिए अच्छा होगा.जिन लोगों को आप पसंद करते हैं,उनके साथ बाहर घूमने जाएं.जो लोग टीवी, सिनेमा और लेखन से जुड़े क्रिएटिव फील्ड में काम करते हैं उनकी लोकप्रियता बरकरार रहेगी.
कैरियर/बिजनेस- अपने विद्या अभ्यास से जुड़े विषयों पर ध्यान केंद्रित करें एवं दोस्तों के साथ गैर जरूरी सैर सपाटा अभी रोक दें अन्यथा आपकी पढ़ाई पर बुरा असर पढ़ेगा.व्यवसायी जातकों का पैसा प्रवाह धीमी गति से चलेगा.शेयर बाजार में कुछ भी करने से पहले आपको नफे नुकसान के बारे में सोचना होगा.उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन रहने की संभावना है.
रिलेशनशिप- आपको पूर्व में बने प्रेम संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए अपने वाणी व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी.भाई बंधु के साथ किसी मामले में चर्चा होने की संभावना है.इस समय अस्पष्ट संप्रेषण के कारण गलतफहमी उत्पन्न न हो.इस बात का विशेष ध्यान रखने की जरूरत रहेगी.इस समय वैवाहिक जीवन सामान्य स्थिति में रहने की संभावना है.
हेल्थ– इस सप्ताह आप का स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है. घर के बुज़ुर्गों को ले कर अस्पताल के चक्कर काटने पड सकतें हैं.गैस, एसिडीटी जैसी पेट की बीमारीओं से सावधान रहना हितकर होगा.इस समय आपकी कार्यप्रणाली शरीर में चुस्ती प्रदान करने वाला रह सकती है.आपको पेट की तकलीफो से मुक्ति मिल सकती है.आहार संबंधी आदतों पर ध्यान दे.
लकी डेट-08,09,14
लकी कलर-गुलाबी, पीला , लाल
लकी दिन-सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- किसी भी प्रकार के वाद-विवाद अथवा जिद से बचें.वाणी की कटुता बनते कामों को बिगाड सकती है.शब्दों का सावधानी के साथ प्रयोग करें.
उपाय- यदि गृह स्वामी अपने भोजन से गाय,चिड़िया और कुत्ते के लिए कुछ अंश निकालकर उन्हें नियमित रूप से खिला दें तो उसके घर में सदैव सुख और सौभाग्य का वास बना रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










