Pisces Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: मीन राशि वाले समय पर उपचार लें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Dec 2024 3:01 PM
Pisces Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024
Pisces Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: दिसंबर 2024 का दूसरा सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आएगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Pisces Weekly Horoscope 9 to 15 December 2024: मीन राशि वालों के लिए दिसंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मीन- इस सप्ताह आपको कई सुनहरे अवसर मिलने वाले हैं. नौकरीपेशा और बिज़नेस से जुड़े जातकों को लाभ होगा. लव लाइफ बेहद अच्छी रहेगी हालांकि पारिवारिक जीवन सामान्य ही रहेगा. छोटी दूरी की यात्रा संभव है. घर से बाहर रह रहे लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी.
कैरियर/बिजनेस- व्यवसायिक मामलों में धैर्य रखते हुए आगे बढ़ें. जैसे जैसे समय व्यतीत होगा, आपको दूर रहते परिचितों से अधिक संप्रेषण करना होगा. जो जातक आयात निर्यात के कारोबार में हैं उनको सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए. प्रतियोगी परीक्षा एवं डिस्टन्स लर्निंग के लिए समय अनुकूल है. अभ्यास से बाहर के विषयों में आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल है.
रिलेशनशिप– प्रेम संबंधों के मामले में काफी अच्छा रहने की संभावना है.संबंधों के लिए बेहद अनुकूल है.इस समय संबंध फूलों की भांति खिलेंगे एवं सौहार्द की खुशबू फैलाएंगे.आपको संबंधों के मोर्चे पर अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी.
हेल्थ- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक दबाव में अपनी बुद्धि-विवेक का प्रयोग करें, क्योंकि इस दौरान आप अक्रामक हो सकते हैं.पिताजी का स्वास्थ्य आपको थोड़े समय के लिए परेशान कर सकता है.कार्य की अधिकता के कारण आप इस महीने थकान भी महसूस करेंगे.अपनी आंखो का चेक-अप अवश्य कराना श्रेयस्कर करे.चित्त शान्त रखे,स्वस्थ चिंतन करे.लापरवाही घातक हो सकती है.पेट दर्द, सर्दी-जुकाम आदि से परेशानी हो सकती है.समय पर उपचार लें और स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें.
लकी डेट-08,09,14
लकी कलर-गुलाबी, पीला , लाल
लकी दिन-सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी-किसी से व्यर्थ की तकरार न करें और मतभेदों को पनपने का मौका न दें अन्यथा आपको उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है.
उपाय-हनुमानजी के चरणों में मंगलवार व शनिवार के दिन तेल-सिंदूर चढ़ाएं और माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं.हनुमान चालीसा या बजरंगबाण का पाठ करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










