सूर्य मकर राशि में करने वाले हैं गोचर, इन राशियों को होगा फायदा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Jan 2025 12:40 PM
Surya Gochar 2025
Surya Gochar 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 14 जनवरी को 'ग्रहों के राजा' सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का मकर राशि में गोचर कुछ राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा और उनकी किस्मत के सभी बंद दरवाजे खुल जाएंगे.
Surya Gochar 2025: नया साल 2025 में सूर्य शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे इस दिन से खरमास समाप्त होगा. शुभ कार्य का आरंभ होगा.वर्तमान में सूर्य वृहस्पति की राशि धनु में है. 14 जनवरी 2025 को सूर्य अपने पुत्र शनि के राशि में गोचर करेंगे. सूर्य को शनि के राशि में गोचर अनुकूल नहीं माना जाता है. सूर्य तुला राशि में नीच के होते है और मेष राशि में उच्य के माने जाते है. सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते है. इस समय से अयन का बदलाव होता है.
जानें दक्षिणायन और उतरायण के बारे में
अयन दो होते है दक्षिणायन और उतरायण, उतरायण का मतलब होता है सूर्य दक्षिण से उत्तर की और घूमते हैं, उन्हें उतरायण कहते हैं. 14 जनवरी से 21 जून तक सूर्य उतरायण में रहते हैं, फिर दक्षिणायन होते है सूर्य को मकर राशि में जाने से व्यक्ति के दैनिक जीवन में बदलाव होता है. अपना कार्य ठीक तरीके से नहीं कर पाते है. इस समय व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास बढ़ जाता है. व्यक्ति कामवासना से परिपूर्ण होता है. अपने चरित्र पर ध्यान नहीं रहता है, जिससे विवाद बनता है. मकर राशि में सूर्य के प्रभाव से इन राशि को अच्छा लाभ मिलेगा.
Pausha Putrada Ekadashi 2025: इसलिए रखा जाता है पौष पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें तिथि और पूजा समय
मेष राशि
मेष राशि वाले को सूर्य गोचर से अच्छा लाभ मिलेगा सूर्य दशम भाव में गोचर करेंगे. नौकरी में लाभ होगा, पदप्रतिष्ठा का लाभ होगा ,आय ठीक रहेगा जो लोग राजनितिक क्षेत्र में है, उनको समाजिक स्तर अनुकूल रहेगा. आपके नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ जायेगा, व्यापार में लाभ होगा.पिता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.पारिवारिक जीवन में उत्तम सुख प्राप्त होगा.
सिंह राशि
सूर्य के गोचर से सिंह राशि वाले को छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा, जो अच्छा लाभ देगा इस समय करियर में लाभ मिलेगा, भूमि भवन को लेकर विवाद न्यालय में चल रहा है उसका निर्णय आपके पक्ष में रहेगा.कार्य क्षेत्र में आपको सतर्क होकर कार्य करना पड़ेगा.व्यापारी इस समय नया निवेश नहीं करे आर्थिक नुकसान हो सकता है स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वाले को सूर्य पंचम भाव में गोचर करेंगे जिसे आपको अच्छा लाभ देंगे.विधार्थियों के लिए सुनहरा मौका मिलने वाला है .जो लोग रिसर्च में कम कर रहे है उनको सफलता मिलेगा संतान के लिए अनुकूल नहीं है. परिवारिक सम्बन्ध में विवाद बनेगा, व्यापार के लिए उत्तम समय है इस समय आप निवेश करे अच्छा लाभ मिलेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले को सूर्य तीसरे भाव में गोचर करेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ जायेगा.कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगा. परिवार में मांगलिक उत्सव होंगे, धर्म के कार्य में खर्च बढ़ जायेगा .परिवार के साथ धर्मिक यात्रा बनेगा.कार्य क्षेत्र में सावधानी से कार्य करे ,भाई -बहन का सहयोग नहीं मिलेगा. नए नौकरी की तलाश में है आपको सफलता मिलेगा.
मकर राशि
मकर राशि वाले को सूर्य पहले भाव में गोचर करेंगे जिसे आपके दैनिक जीवन में अच्छा बदलाव करेंगे, लेकिन कुछ क्षेत्र के आपको चुनौती का सामना करना पड़ेगा ,नौकरी में पद प्रतिष्ठा में कमी, किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात होगी.उनके सहयोग से आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होगे.आय ठीक रहेगा.नए नौकरी की तलाश में है आपको सफलता मिलेगी.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










